CM सिद्धारमैया का इस्तीफा तय, DK शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री

Karnataka New CM

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति में गुरुवार को एक बड़ा उलटफेर हुआ है। राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। उनके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रियों के साथ हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग में सिद्धारमैया ने अपने इस फैसले की जानकारी सभी मंत्रियों को दी।

मीटिंग के बाद राज्य के मंत्री एचके पाटिल ने संवाददाताओं को बताया, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि वह दोपहर तीन बजे अपना इस्तीफा देंगे। हम डीके शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाएंगे। वही अब राज्य के मुख्यमंत्री होंगे।

इस्तीफा लोकभवन में जमा कराने की तैयारी

सिद्धारमैया दोपहर तीन बजे लोकभवन जाएंगे और अपना इस्तीफा राज्यपाल कार्यालय को सौंपेंगे। गौरतलब है कि इस समय कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत बेंगलुरु में मौजूद नहीं हैं। वह इस समय मध्य प्रदेश के इंदौर में हैं। सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल के कुछ रिश्तेदार बीमार हैं, जिन्हें देखने के लिए वह इंदौर गए हैं। ऐसे में सिद्धारमैया अपना इस्तीफा लोकभवन में राज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों को सौंपेंगे।

इसे भी पढ़ें: ताजमहल में भजन-कीर्तन के वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कांग्रेस में सत्ता-साझेदारी का फॉर्मूले पर मुहर

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने लंबे समय से चली आ रही अटकलों पर विराम लगाते हुए सत्ता-साझेदारी के फॉर्मूले पर मुहर लगा दी है। सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद अब डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। कर्नाटक कांग्रेस में यह बदलाव राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: स्कार्पियो में आग लगने से कांग्रेस नेता व पूर्व सरपंच समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...