Bareilly News: पांच साल पुराने मामले में लंबे समय से अदालत में हाजिर न होने पर प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री और वरिष्ठ सपा नेता भगवत शरण गंगवार (Bhagwat Sharan Gangwar) की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। अदालत ने उनको भगोड़ा घोषित करते हुए धारा 82 की कार्यवाही की है। उनके घर पर नवाबगंज पुलिस ने नोटिस भी चस्पा कर दिया है।

नवाबगंज पुलिस ने पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार (Bhagwat Sharan Gangwar) के घर पर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया है। वर्ष 2017 में विधानसभा के दौरान तत्कालीन विधायक भगवत शरण गंगवार व तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी केसर सिंह आमने-सामने आ गए थे। दोनों की झड़प भी हुई थी। केसर सिंह ने पूर्व मंत्री सहित 11 लोगों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें से मात्र एक व्यक्ति ने अपनी जमानत ली। 10 लोगों ने अदालत में जाने से परहेज किया।

इसे भी पढ़ें: सामूहिक दुष्कर्म मामले में जुड़ा उमेश गौतम और उनके ड्राइवर का नाम

पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार (Bhagwat Sharan Gangwar) ने अदालत में बगैर जाए अग्रिम जमानत की पेशकश अपने अधिवक्ता के माध्यम से की। लेकिन, सरकारी वकील के विरोध के चलते वह अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो पाए। इसके चलते अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया। नवाबगंज की ओर से इस आशय का उनके घर के बाहर नोटिस भी चस्पा करा दिया गया।

इसे भी पढ़ें: पुलिस सीसीटीवी कैमरों से करेगी Khushi Dubey की निगरानी

Spread the news