Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में खून से लथपथ महिला हेड कांस्टेबल के मिलने से हड़कंप मच गया है। बता दें अयोध्या में इन दिनों सावन झूला मेला चल रहा है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के जिलों से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेले की ड्यूटी में शामिल एक महिला हेड कांस्टेबल मनकापुर से चलकर अयोध्या पहुंची पैसेंजर ट्रेन की खाली बोगी में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली है। ये ट्रेन रात करीब 3:40 बजे अयोध्या पहुंची है। सूचना मिलते ही जीआरपी अयोध्या ने महिला कांस्टेबल को श्री राम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं जीआरपी मामले की जांच में जुट गई है। महिला कांस्टेबल की हालत को देखते हुए उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सरयू एक्सप्रेस में महिला हेड कांस्टेबल गंभीर हालत में मिली है। उसके कपड़े कई जगह से फटे हुए थे और शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। जीआरपी सिपाहियों ने अयोध्या रेलवे स्टेशन पर उसे गंभीर हालत में उतारा और उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है महिला हेड कांस्टेबल सुल्तानपुर में तैनात है, जिसकी अयोध्या मेला में ड्यूटी लगी थी। वह सरयू एक्सप्रेस से सुल्तानपुर से अयोध्या आ रही थी, लेकिन वह अयोध्या से गोंडा जिले के मनकापुर तक कैसे पहुंची? उसकी यह हालत कैसे हुई? उसके साथ क्या हुआ? यह उसके होश आने पर पता चल पाएगा। फिलहाल महिला हेड कांस्टेबल अभी बेहोश है और उसकी हालत काफी गंभीर है।

इसे भी पढ़ें: टंकी की मरम्मत करने आए मिस्त्री ने युवती से किया दुष्कर्म

जीआरपी कर रही मामले की जांच

जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एएसपी जीआरपी पूजा यादव ने बताया कि गुरुवार को सरयू एक्सप्रेस में एक महिला मुख्य आरक्षी घायल अवस्था में मिली है। सूचना मिलते ही उन्हें जीआरपी द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मामले में जीआरपी ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेज अपने आप चलने लगी सीढ़ी

Spread the news