रितेश और आदिल के बाद अब इस चॉकलेटी हीरो पर आया ड्रामा क्वीन राखी सावंत का दिल

Rakhi Sawant

Newschuski Digital Desk: अपनी बेबाकी और मजाकिया अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में राखी ने कुबूल किया है कि उनकी जिंदगी में एक बार फिर प्यार की दस्तक हुई है। इस बार उनका दिल किसी और पर नहीं, बल्कि टीवी के मशहूर अभिनेता राकेश बापट (Raqesh Bapat) पर आया है।

राकेश बापट का नाम सुनते ही होती है गुदगुदी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राखी सावंत काफी भावुक नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने संघर्ष और असफल रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा, बहुत दुख सहा है मैंने, स्ट्रगल करते-करते प्यार की उम्र कब चली गई पता ही नहीं चला। लेकिन अब राकेश बापट का नाम लेते ही दिल में गुदगुदी होने लगती है। उन्होंने आगे कहा कि वह नहीं जानतीं कि यह दोस्ती है या ‘सिचुएशनशिप’, लेकिन उन्हें यह अहसास है कि राकेश उनके नसीब में नहीं हैं।

पिछली शादियों का कड़वा अनुभव

राखी सावंत की निजी जिंदगी हमेशा से उतार-चढ़ाव भरी रही है।

रितेश राज सिंह (2019): राखी ने बिग बॉस में रितेश के साथ अपनी शादी का खुलासा किया था, लेकिन यह रिश्ता टिक नहीं पाया।

आदिल खान दुर्रानी (2022): राखी ने आदिल से शादी के लिए इस्लाम धर्म भी अपनाया, लेकिन बाद में उन्होंने आदिल पर धोखाधड़ी और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद दोनों अलग हो गए।

इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी के ‘सम्राट’ बनने की कहानी, विरासत और संघर्ष का अनूठा सफर

यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- बक्श दो उसे

राखी के इस नए खुलासे पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, अब उसे तो बक्श दो, कितनों को फंसाओगी? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, बुढ़ापा आ गया है, लेकिन इनकी दिललगी खत्म नहीं हो रही।

इसे भी पढ़ें: आशा ताई का निधन, पार्श्व गायन के एक स्वर्णिम युग का अंत

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...