Viral Video: सोशल मीडिया के आने से वह बाते भी सामने आने लग गई हैं, जो कभी खबर नहीं बन पाती थीं। हालांकि सोशल मीडिया पर आने वाली सूचनाओं का कोई आधार नहीं होता, बावजूद इसके कभी-कभी सोशल मीडिया के जरिए वह सच उजागर हो जाता है, जिस पर किसी की नजर नहीं होती। वहीं सोशल मीडिया के चलते यह भी खतरा बना रहता है कि पता नहीं कब कौन से बात वायरल कर दी जाए। इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जो यह बता रहा है कि छात्र हॉस्टल में लड़कियों को किस तरह से लाते हैं और फिर उन्हें बाहर निकाल देते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि छात्रों की तरफ से हॉस्टल के बाहर ले जा रहे सूटकेस से जांच के दौरान जिंदा लड़की बरामद होती है।

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया में हंगामा मच गया है। सोशल मीडिया यूजर्स जमकर इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं। इस वीडियो का आधिकारिक सोर्स या बयान नहीं मिल पाया है। फिलहाल बताया जा रहा है कि यह घटना कर्नाटक के मणिपाल की है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि लड़कों के सूटकेस में लड़की थी। सूटकेस के आसपास खड़े कुछ लड़के भी नजर आ रहे हैं। जो हॉस्टल के गेट पर खड़े हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के साथ होटल जा रहा था पति, पत्नी ने बिगाड़ा खेल

एक यूजर्स के मुताबिक लड़के लड़की को सूटकेस में छिपाकर हॉस्टल से बाहर निकाल रहे थे, लेकिन गार्ड ने जांच के दौरान पकड़ लिया। हॉस्टल के कुछ लड़के लड़की को बड़े सूटकेस में छिपाकर बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन संदेह होने पर गार्ड ने जब तलाशी ली तो सूटकेस से लड़की बरामद हुई। इस घटना को किसी ने शूट कर लिया जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।

इस वीडियो के सोशल मीडिया में आने के बाद लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल इससे यह साफ हो जा रहा है कि लड़के हॉस्टल में लड़कियां लाते ले जाते हैं। हंगामा तब होता है जब कोई बड़ी घटना हो जाती है। कड़ी सुरक्षा के बावजूद भी हॉस्टल कुछ लड़कों और लड़कियों के चलते मौज मस्ती का अड्डा बन चुका है।

इसे भी पढ़ें: शादी के जोड़े में दुल्हन ने की एक्सरसाइज

Spread the news