Viral Video: सोशल मीडिया के आने के बाद शादी समारोह के अक्सर वीडियो वायरल होते रहते हैं। शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन व बाराती कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं जिससे वह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं। सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के ऐसे हरकतों के तमाम वीडियो पड़े हैं। वहीं इन दिनों एक दुल्हन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन लाल जोड़े में शादी से पहले एक्सरसाइज करती नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by aana arora (@aan4490)

फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। लेकिन शादी के वक्त एक्सरसाइज करना दुल्हन को खास बना दिया है। दुल्हन का यह वीडियो सोशल मीडिया में छा गया है। इस वीडियो में दुल्हन पुशअप मारती दिख रही है। वहीं लोगों के शानदार कमेंट भी इस पर आ रहे हैं। दुल्हन के तैयारी को देखकर लोग लिख रहे हैं- ‘बेचारे दूल्हे का क्या होगा।’

इसे भी पढ़ें: Viral Video: स्टेज पर सो गया दूल्हा, लोगों ने पूछा- सुहागरात का क्या होगा

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में दुल्हन के लहंगा, ज्वेलरी, मेकअप और फोटोग्राफी सबका जिक्र किया गया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि दुल्हन शानदार लहंगा पहना हुआ है और इसी जोड़े में वह पुशअप करती नजर आ रही है। ऐसे में लोगों का कहना है कि शादी के वक्त की यह तैयारी है, तो इससे पहले उसने कितनी तैयारी की होगी।

फिलहाल दुल्हन अपनी शादी को यादगार और चर्चा में लाने के लिए पुशअप कर रही है। यही वजह है कि दुल्हन का यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया में तहलका मचाए हुए हैं। वहीं लोग इस वीडियो को देखकर जहां मजे ले रहे हैं, वहीं मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि शादी के समय डांस, दूल्हे द्वारा दुल्हन को गोदी में उठाना, किस करने जैसे तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं। वहीं यह वीडियो औरों से खास व अलग है।

इसे भी पढ़ें: Viral: रात में पति बन जाता है यह शख्स

Spread the news