चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह को तगड़ा झटका लगा है। एक तरफ जहां पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू उनके लिए राजनीतिक मुसीबत बने हुए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ भतीजे भूपिंदर सिंह हनी के अवैध खनन में नाम आने के बाद उनकी सरकार पर सवाल खड़े होने लगे हैं। चुनावी माहौल के बीच अवैध खनन के मामले में ईडी ने सीएम चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को गिरफ्तार कर लिया है। भूपिंदर सिंह हनी पर अवैध बालू खनन में शामिल होने का आरोप है।

बताते चलें कि अवैध बालू खनन मामले में ईडी लंबे समय से जांच कर रही है। इस संदर्भ में ईडी ने भूपिंदर सिंह हनी कई बार पूछताछ कर चुकी है। बताया जा रहा है कि ईडी भूपिंदर सिंह को आज जालंधर कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले करीब दो हफ्ते ईडी की टीम ने भूपिंदर सिंह हनी के घर पर रेड भी मारी थी। इसके साथ ही उनके दो सहयोगियों के यहां भी छापेमारी की गई थी। ईडी के इस रेड में तीनों के ठिकानों से करोड़ों रुपए कैश व कुछ पेपर बरामद हुए थे।

इसे भी पढ़ें: शिवपाल के पार्टी कार्यालय पर ताला, चुनाव से पहले बड़ा झटका

चुनाव के वक्त ईडी की इस कार्रवाई पर पंजाब में नई तरह की सियासत शुरू हो गई है। विपक्ष जहां इस मामले को लेकर सीएम चन्नी पर हमलावर हो गया है, वहीं चन्नी ईडी की कार्रवाई को परेशान करने के लिए बताकर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022: जो टिकटार्थी थे, शरणार्थी बन गए

Spread the news