मुजफ्फरपुर: महिला सुरक्षा की चुनौतियों के बीच महिलाओं का अकेले बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की हत्या के बाद महिला सुरक्षा की मांग एकबार फिर जोर पकड़ लिया है। वहीं बड़ा सवाल यह है कि महिलाओं की सुरक्षा आखिर किससे? उसी समाज से जो कोई विभत्स घटना होने पर हाथ में मोमबत्ती लेकर सड़क पर उतर जाती है। शासन और प्रशासन से सवाल खड़ी करने लगती है। जबकि महिलाओं पर अत्याचार करने वाला भी इसी भीड़ से आता है। शायद यही वजह है कि महिलाएं घर से बाहर तक असुरक्षित हो गई हैं। ऐसी ही हैवानियत की घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है। यहां मेला देखकर लौट रही एक नाबालिग लड़की के साथ से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की मेला देखकर घर वापस लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में बाइक सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया। लड़की को घर छोड़ने का बहाना बनाकर उन युवकों ने लड़की को सुनसान जंगल में चले गए, जहां बारी-बारी से सबने उसके साथ दरिंदगी की। लड़की चीखती चिल्लाती रही लेकिन हैवानों को उसपर रहम नहीं आई।

इसे भी पढ़ें: मंच पर ‘सीता’ के सामने कांटा लगा गाने पर अश्लील डांस

बताया जा रहा है कि दरिंदों की हैवानियत की शिकार लड़की जब बेहोश हो गई तो युवकों ने उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। गांव वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस लड़की को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: वीडियो वायरल होने के बाद सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें: फेसबुक पर की दोस्ती, घर बुलाकर दुष्कर्म

Spread the news