UP News: सुख-सुविधाएं लोगों को न सिर्फ स्वार्थी बना दिया है, बल्कि पेशों को भी कलंकित किया है। इन्हीं में से एक चिकित्सा (health department) का क्षेत्र है। एक समय था जब चिकित्सकों को धरती का भगवान कहा जाता था। लेकिन अधिक पैसा कमाने की पिपासा ने इस पेशे की भावना को गर्त में धकेल दिया है। वर्तमान समय में लोगों को इलाज उसकी हैसियत के हिसाब से मिलता है। साधन संपन्न व्यक्ति फाइव स्टार होटल जैसे अस्पताल (health department) में इलाज का लाभ ले रहे हैं, वहीं गरीब तबका सरकारी अस्पतालों की लाइनों में धक्का खा रहा है। इसके लिए जहां सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के अभाव की बात कही जा रही है, वहीं जो चिकित्सका मौजूद हैं वह ड्यूटी ही नहीं करना चाह रहे हैं।

प्रदेश के स्वास्थ्य (health department) महकमे को सुधारने के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं, वहीं चिकित्सकों की अनुपस्थित के चलते मरीज परेशान हो रहे हैं। लंबे समय बाद नींद से जगे स्वास्थ्य महकमे (health department) ने ड्यूटी से गायब रहने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए ऐसे चिकित्सकों को कार्यमुक्त करना शुरू कर दिया है। स्वास्थ विभाग ने अस्पताल आवंटित होने के बाद ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले 229 डॉक्टरों की सेवा समाप्त कर दी है।

इन पदों को अब रिक्त मानते हुए दोबारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसी के साथ निदेशक (प्रशासन) डॉ. राजा गणपति आर ने नियुक्ति किए जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि वर्ष 2020-21 के दौरान प्रदेश में अलग-अलग चरण में एल-2 ग्रेड में करीब 1009 चिकित्सकों का चयन किया गया था। इन चिकित्सकों में काउंसलिंग के बाद कुछ ने अस्पताल ज्वाइन कर लिया। वहीं कई चिकित्सकों ने नियुक्ति पत्र लेने के बाद भी कार्यभार नहीं संभाला।

इसे भी पढ़ें: टीटीई ने ट्रेन से फौजी को दिया धक्का

छह माह का वक्त बीत जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग (health department) की कार्मिक शाखा ने ऐसे चिकित्सकों की पूरी जानकारी इक्कट्ठा की। इस दौरान पता चला कि छह माह बीत जाने के बावजूद 229 चिकित्सकों ने कार्यभार ग्रहण ही नहीं किया। इतना ही नहीं इन चिकित्सकों ने इस सम्बन्ध में कोई जानकारी भी नहीं दी। ऐसे में इन चिकित्सकों की नियुक्ति आदेश निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में निदेशक (प्रशासन) डॉ. राजा गणपति आर ने सम्बन्धित चिकित्सकों की सूची लोक सेवा आयोग के सचिव और सम्बन्धित जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों सहित अन्य अफसरों को भेज दी है।

इसे भी पढ़ें: महिला वकील से शादी रचाने के चक्कर में फंसा फर्जी दरोगा

Spread the news