मिरेकल ट्विन्स: द सीक्रेट के आकर्षण के सिद्धांत का जीवित प्रमाण है यह वास्तविक दास्तान
Miracle Twins: क्या होता है जब परिस्थितियां आपको पूरी तरह से तोड़ दें, लेकिन फिर भी आपके भीतर का विश्वास आपसे कहे- रुकना मत, चमत्कार होते हैं? अगर प्रसिद्ध पुस्तक ‘द सीक्रेट’ ने दुनिया को आकर्षण के नियम (Law of Attraction) से परिचित कराया था, तो ‘मिरेकल ट्विन्स – ए ट्रू स्टोरी ऑफ फेथ, करेज, एंड मिरेकल्स’ उसी सिद्धांत के असल जीवन में सच होने की एक जीवंत मिसाल है। यह केवल पन्नों पर उकेरी गई कोई काल्पनिक कथा नहीं है, बल्कि यह असीम प्रेम, खौफ, अटूट आस्था और ब्रह्मांडीय शक्तियों की एक दिल को छू लेने वाली वास्तविक जीवन यात्रा है।
सालों के लंबे इंतजार के बाद खुशियों पर छाया उम्मीद और खौफ का साया
कई वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद जब एक दंपत्ति के जीवन में माता-पिता बनने की नई उम्मीद जागती है, तो वह पल खुशियों से भरा होना चाहिए। लेकिन इस कहानी में वह मोड़ एक बेहद मुश्किल परीक्षा बन जाता है। अत्यंत जटिल और जोखिम भरी गर्भावस्था (High-Risk Pregnancy), डॉक्टरों की चेतावनी और बेहद कम उम्मीदों के बीच, उस जोड़े के सामने ऐसी स्थिति खड़ी हो जाती है जिसका सामना कोई भी माता-पिता कभी नहीं करना चाहते।
इसे भी पढ़ें: जनआंदोलन के आगे फिर झुकी सरकार, CAA-NRC और कृषि कानून के बाद शिक्षा मंत्री का इस्तीफा तीसरी बड़ी नजीर
तर्क और विश्वास के बीच चुना गया रास्ता
जब आधुनिक चिकित्सा विज्ञान और तर्कशास्त्र के पास सारे जवाब खत्म हो जाते हैं, तब इंसान आस्था की ओर रुख करता है। डर, अनिश्चितता और रेत की तरह बहते समय के बीच जब सब कुछ बिखरता हुआ लग रहा था, तब इस जोड़े ने एक अभूतपूर्व फैसला लिया- उन्होंने ‘विश्वास’ को चुना। इसके बाद अस्पताल के तनावभरे कमरों से लेकर ईश्वर के सामने झुके प्रार्थना के खामोश पलों तक संघर्ष और समर्पण का एक ऐसा सिलसिला शुरू होता है, जो यह साबित करता है कि जब परिस्थितियां पूरी तरह विपरीत हों, तब भी अपने विश्वास पर टिके रहने का असली अर्थ क्या है।
इसे भी पढ़ें: एक धर्मेंद्र प्रधान ही काफी हैं…
