ऑटो में किशोरी से दरिंदगी करने दोनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा बाईपास स्थित भवानी पुरवा के पास रविवार सुबह पुलिस और बेखौफ अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में नाबालिग से दुष्कर्म के दोनों आरोपियों एजाज (25) और नरेश (50) को पुलिस ने धर दबोचा। मुठभेड़ के दौरान एजाज के बाएं पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपियों को पकड़ने की इस झड़प में दो पुलिस कांस्टेबल भी चोटिल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।
फतेहपुर जाने के बहाने ऑटो में बिठाया
घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 जुलाई की शाम 16 वर्षीय किशोरी मरका से फतेहपुर के नरेनी स्थित अपने ननिहाल जाने के लिए अकेली निकली थी। बांदा बस स्टॉप पर ऑटो चालक नरेश ने लड़की को नरेनी छोड़ने का झांसा देकर रात 9 बजे अपनी गाड़ी में बिठा लिया। लगभग एक घंटे तक शहर में चक्कर काटने के बाद चालक का साथी एजाज भी ऑटो में सवार हो गया। इसके बाद दोनों आरोपी किशोरी को एक सुनसान इलाके में ले गए, जहाँ एजाज ने उसके साथ हैवानियत की।
#bandapolice थाना कोतवाली नगर, थाना मरका व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा नाबालिग बालिका के अपहरण व दुष्कर्म के प्रयास में 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में वीडियो बाइट अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज।#Uppolice https://t.co/YHsWfMb4y3 pic.twitter.com/1nFTymP70S
— Banda Police (@bandapolice) July 26, 2026
हिम्मत दिखाकर लड़की ने दरिंदे के हाथ पर काटा
दरिंदगी के दौरान जब पीड़िता ने शोर मचाना शुरू किया, तो एजाज ने उसका गला घोंटकर मारने की कोशिश की। लेकिन किशोरी ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दरिंदे के हाथ पर अपने दांतों से गहरा काट लिया और उसके चंगुल से छूटकर जान बचाते हुए पास के एक ढाबे पर पहुँच गई। ढाबे पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने पीड़िता को सुरक्षित निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
इसे भी पढ़ें: होटल में दोस्त के साथ पकड़ी गई पत्नी, सोशल मीडिया पर हंगामें का वीडियो वायरल
मुठभेड़ के बाद दबोचे गए अपराधी
वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने शहर के कई रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिससे ऑटो रिक्शा की पहचान हो सकी। रविवार सुबह जब पुलिस को दोनों आरोपियों की लोकेशन की खबर मिली, तो घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही एजाज और नरेश ने भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से एजाज ढेर होकर गिर पड़ा और नरेश को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया है कि आरोपी एजाज शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास (धारा 307) व आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस सभी साक्ष्यों को जुटाकर मामले की सख्त विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें: जनआंदोलन के आगे फिर झुकी सरकार
