नवादा: महिलाओं के साथ कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। घर से बाहर कदम रखते ही उनक अस्मिता पर खतरे मंडराने लगते हैं। बिहार के नवादा जिले के उग्रवाद प्रभावित कौआकोल थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीया किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने छह लड़कों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। यह घटना होली के एक दिन बाद यानि 20 मार्च की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त किशोरी शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। इसी बीच छह लड़कों ने उसे पकड़ लिया। इसमें से दो लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाकी लड़कों ने रेप करने का वीडियो बना लिया।

घटना के बाद आरोपियों ने किशोरी से इस बात को किसी से बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। लेकिन दो दिन बाद किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसके बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी घरवालों को दे दी। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के परिजनों से इसकी शिकायत की। इस पर आरोपियों के परिजनों ने किशोरी के परिजनों को धमकाते हुए भगा दिया। मामला आगे न बढ़ने पाए इसलिए ग्रामीणों ने पंचायत लगाकर इसे सुलझाने की कोशिश की। दो दिनों तक चली पंचायत में बात नहीं बनी, जिससे सोमवार को मामला थाने तक पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: आसिफ ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

पीड़िता के परिजन कौआकोल थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने भी मामले को दबाने का प्रयास किया। लेकिन बात मीडिया में आने के घटना की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि जानकारी मिलने पर पकरीबरांव के एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा कौआकोल थाने पहुंचकर पीड़िता व उसके परिजनों से पूछताछ की। एसडीपीओ ने कौआकोल पुलिस को आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेजने की बात कर रही है।

इसे भी पढ़ें: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की होगी डीएनए जांच

Spread the news