Weather Report: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में भीषण गर्मी की आशंका व्यक्त की है। वहीं इस बीच पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने का भी अनुमान है। कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना व्यक्त की जा रही है।

बता दें कि दिल्ली और NCR में अभी से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं फरीदाबाद और गुड़गांव में हिट वेव के बाद सीवियर हिट वेव भी शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार लगातार दूसरे दिन दिल्ली और एनसीआर के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। दिल्ली के सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के मुताबिक 29 मार्च (मंगलवार) का दिन इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।

दिल्ली के इलाकों का अधिकतम तापमान

नरेला- 41.7
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स- 41.5
पीतमपुरा- 41.4
नजफगढ़- 40.6
रिज- 40.2
आयानगर- 40.2
लोधी रोड- 40.0
जफरपुर- 40.0
मुंगेशपुर- 39.6
पालम- 39.3
मयूर विहार- 38.4

एनसीआर के इलाकों में अधिकतम तापमान

गुड़गांव- 40.8
फरीदाबाद- 40.7
नोएडा- 39.4

IMD का पूर्वानुमान

30 मार्च- 40 अधिकतम, 22 न्यूनतम
31 मार्च- 39 अधिकतम, 22 न्यूनतम
1 अप्रैल- 38 अधिकतम, 22 न्यूनतम
2 अप्रैल- 38 अधिकतम, 21 न्यूनतम
3 अप्रैल- 39 अधिकतम, 22 न्यूनतम

इसे भी पढ़ें: अतीक अहमद के घर पर फिर चला बुलडोजर

हीटवेव की चेतावनी

29 और 30 मार्च को पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हीटवेव से सीवियर हीटवेव की संभावना जताई जा रही है।

29 और 30 मार्च को दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव से सीवियर हीटवेव की भविष्यवाणी की जा रही है।

29 और 30 मार्च को जम्मू और हिमाचल प्रदेश में हीट वेव की संभावना जताई जा रही है।

29 मार्च से 2 अप्रैल के बीच सौराष्ट्र-कच्छ, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हीटवेव से सीवियर हीटवेव की संभावना जताई गई है।

29 मार्च से 31 मार्च के बीच दक्षिण उत्तर प्रदेश के लिए भी इसी तरह की संभावना व्यक्त की गई है।

30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच झारखंड और ओडिशा में हीटवेव से सीवियर हीटवेव की भी भविष्यवाणी की गई है।

बारिश की भी संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है।
31 मार्च और 1 अप्रैल को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की भविष्यवाणी की जा रही है।
अगले 5 दिनों में केरल-माहे, तमिलनाडु पुडुचेरी-कराइकल, लक्षद्वीप, दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है।
29 मार्च को तमिलनाडु-पुदुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में बारिश होने की संभावना है।
5 दिनों में केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: नहर की पटरी का कराया जा रहा अवैध खनन

Spread the news