Sargam Kaushal Mrs. World 2022: भारत की बेटी ने एक बार फिर दुनिया में देश का नाम रौशन किया है। मुंबई की रहने वाली सरगम कौशल (Sargam Kaushal) के सिर मिसेज वर्ल्ड 2022 (Mrs. World 2022) का ताज सजा है। मिसेज वर्ल्ड 2022 (Mrs. World 2022) की प्रतियोगिता में सरगम कौशल (Sargam Kaushal) ने जीत हासिल कर भारतीयों (Indians) का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। बता दें कि इस प्रतियोगिता में 63 देशों के प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। 21 साल बाद भारत की बेटी ने इस खिताब को जीतकर दुनिया में भारत का मान बढ़ा दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mrs. India Inc (@mrsindiainc)

गौरतलब है कि भारतीय महिलाएं दुनियाभर तक अपने टैलेंट का डंका बजा रही हैं। भारतीय महिला सरगम कौशल (Sargam Kaushal) ने दुनिया भर में न सिर्फ खूबसूरती के दम पर बल्कि समझदारी के साथ अपना डंका स्थापित किया है। सरगम कौशल (Sargam Kaushal) ने पोलिनेशिया को हराकर मिसेज वर्ल्ड 2022 ब्यूटी पेजेंट का ख़िताब अपने नाम किया है। मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब भारत के लिए काफी अहमियत रखता है, क्योंकि 21 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद कोई भारतीय सुंदरी इसे जीतने में सफल हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mrs. India Inc (@mrsindiainc)

सरगम कौशल से पहले वर्ष 2001 में अदिति गोवित्रिकर इस ख़िताब को जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। वहीं मिसेस वर्ल्ड 2022 प्रतियोगिता की वीडियो भी आ गई हैं, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। सरगम कौशल को देशभर से लोग बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में, सरगम कौशल पिंक कलर के गाउन में मिसेस वर्ल्ड 2022 का ताज पहने काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। मिसेस वर्ल्ड 2022 का खिताब हासिल करने के बाद सरगम कौशल ने नम आँखों सबका शुक्रिया अदा किया और कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं, लव यू इंडिया, लव यू द वर्ल्ड।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohini Sharma (@mohinisharmaofficial)

बता दें कि मिसेस वर्ल्ड 2022 की प्रतियोगिता 17 दिसंबर (भारतीय समयानुसार 18 दिसंबर की दोपहर) की रात को लास वेगास, यूनाइटेड स्टेट में आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में टॉप तीन में भारत, पोलिनेशिया और कनाडा जगह बनाने में सफल रहे। कनाडा और पोलिनेशिया को हराकर भारत की सरगम कौशल ने मिसेस वर्ल्ड 2022 का ख़िताब अपने नाम किया। वहीं पोलिनेशिया की सुंदरी दूसरे और कनाडा की तीसरे स्थान पर रहीं। मिसेस वर्ल्ड 2022 सरगम कौशल को मिसेज वर्ल्ड 2021 शायलिन फोर्ड ने ताज पहनाकर स्वागत किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mrs. India Inc (@mrsindiainc)

सरगम कौशल के बारे में

सरगम कौशल के मिसेस वर्ल्ड 2022 चुने जाने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर वह कौन हैं, क्या करती है, उनका जन्म कहां हुआ। ऐसों ढेरों सवाल लोगों के जेहन में उमड़ रहे हैं। बता दें कि सरगम कौशल एक भारतीय शिक्षक और मॉडल हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण जम्मू में हुआ। सरगम कौशल की शादी वर्ष 2018 में इंडियन नेवी ऑफिसर से हुई। सरगम कौशल को शादी के बाद अपने पैशन का पता चला और उन्होंने ब्यूटी प्रतियोगिता में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। वर्ष 2022 में, उन्होंने मिसेज इंडिया 2022 सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सरगम कौशल को 15 जून, 2022 को मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 के लिए चुना गया।

इसे भी पढ़ें: गोल्डन जूरी फिल्म फेस्टिवल में सितारों ने बिखेरा जलवा

इसे भी पढ़ें: अदा और अंदाज दोनों से दीवाना बनाती हैं नम्रता मल्ला

Spread the news