Raebareli News: अपराधियों के अवैध संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन का एक्शन जारी है। रायबरेली प्रशासन ने आदित्य सिंह हत्याकांड (Aditya murder case) के मुख्य आरोपी जेल में बंद सुरेश यादव के सोमू ढाबा को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया। सुरेश यादव (Suresh Yadav) का सोमू ढाबा (Somu Dhaba) लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर रतापुर में स्थित था। ध्वस्तीकरण कार्रवाई करने पहुंचे एडीएम अमित कुमार ने बताया कि सोमू ढाबा (Somu Dhaba) बिना नक्शा पास कराए अवैध तरीके से जमीन कब्जा कर बना था। इसलिए इसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो रही है। ज्ञात हो कि आदित्य हत्या कांड (Aditya murder case) में सोमू ढाबा का संचालक सुरेश यादव (Suresh Yadav) जेल में बंद है।

बता दें के महराजगंज के सिकंदरपुर निवासी डीफार्मा का छात्र आदित्य सिंह 9 अक्टूबर, 2019 की रात सोमू ढाबा पर खाना खाने आया था। इसी दौरान ढाबा के वेटरों से उसका झगड़ा हो गया था। वेटरों ने उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। मारपीट के बाद महराजगंज रोड पर आदित्य (Aditya murder case) का पीछा किया गया। उसकी बुलेट के आगे सफारी गाड़ी लगा दी गई थी और पीछे से स्कार्पियो से टक्कर मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी।

Raebareli News

10 अक्टूबर की सुबह उसका शव महराजगंज रोड पर गढी खास गांव के पास से बरामद किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद सोमू ढाबा (Somu Dhaba) मालिक सुरेश यादव (Suresh Yadav) समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सभी 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। सोमू ढाबा संचालक सुरेश यादव मौजूदा समय में जेल में बंद है।

इसे भी पढ़ें: यूपीकॉन और जादूज शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण उद्यमी करेंगे तैयार

सुरेश यादव की संपत्ति हुई थी कुर्क

अक्टूबर 2019 में हुई छात्र आदित्य सिंह की हत्या के मामले में रतापुर निवासी सुरेश यादव मुख्य आरोपी है। सुरेश की छवि आपराधिक प्रवृत्ति की रही है, उसके खिलाफ पहले भी लूट, मारपीट, बंधक बनाने के मामले दर्ज है। वर्ष 2020 में उसपर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई हुई थी। गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत उसकी संपत्ति भी कुर्क हुई थी।

इसे भी पढ़ें: गोल्डन जूरी फिल्म फेस्टिवल में सितारों ने बिखेरा जलवा

Spread the news