Russia-Ukraine War: यूक्रेन को लगभग बर्बाद कर देने वाले रूस से रविवार को यहां बड़ा एयर स्ट्राइक किया है। इस हमले में कम से कम 35 लोगों के मारे जाने और करीब 135 लोगों के घायल होने की सूचना है। रूस की तरफ से यूक्रेन में यह एयर स्ट्राइक लविव में एक मिलिट्री बेस को निशाना बनाकर किया गया है। बता दें कि रूस की तरफ से यूक्रेन पर जारी हमले का आज 18वां दिन है। वहीं रूस लगातार यूक्रेन पर हमले तेज करते जा जा रहा है। एक न्यूज एजेंसी ने यहां के क्षेत्रीय गवर्नर मैक्सिम कोजित्स्की के हवाले से जानकारी दी है कि यूक्रेन में लविव के पास एक मिलिट्री बेस का निशाना बनाते हुए रूस की तरफ से एयर स्ट्राइक किया गया है। इस हमले करीब 35 लोगों की मौत और 135 लोग घायल हुए हैं।

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने भी ट्वीट करते हुए हमले की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी है कि लविव के पास शांति स्थापना और सुरक्षा के अंतरराष्ट्रीय सेंटर पर हमला किया गया है। उन्होंने बताया कि यहा विदेशी ट्रेनर भी काम करते हैं। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने भी ट्वीटर पर हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि रूस ने लविव के पास शांति स्थापना और सुरक्षा के अंतर्राष्ट्रीय सेंटर पर हमला किया है। विदेशी ट्रेनर यहां काम करते हैं।

Ukraine-Russia War

वहीं शरणार्थियों के काफिले पर रूस की तरफ से की गई गोलीबारी में एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत होने से यह काफिला लौटने को मजबूर हो गया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक राजधानी कीव के उत्तर पूर्व में 20 किमी दूर पेरेमोहा गांव से जान बचाकर भाग रहे लोगों के काफिले में शामिल थे। गोलीबारी में काफिले के कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: Ukriane-Russia War: रूसी सैनिकों ने कीव परमाणु प्लांट पर किया कब्जा

यूक्रेन से अपना दूतावास हटाएगा भारत

रूस और यूक्रेन के बीच जारी घमाशान के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में स्थित अपने दूतावास को पोलैंड में शिफ्ट करने का एलान किया है। विदेश मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई है कि देश के पश्चिमी भागों में हमले और यूक्रेन में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास को अस्थायी तौर पर पोलैंड में शिफ्ट किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: जो बाइडन बोले- अब तीसरा विश्व युद्ध ही बचा विकल्प

Spread the news