Ukraine-Russia War: यूक्रेन पर रूसी सेना के हमले का आज चौथा दिन है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमले और तेज कर दिए हैं। खूबसूरत शहर मलबे में तब्दील हो चुका है। हर तरफ तबाही का मंजर है। हमले में अब तक कई नागरिकों की मौत हो चुकी है और जो बचे हैं, वो भी जिंदा बचने की उम्मीद खो रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को अब यह चिंता सताने लगी है कि जल्द ही राजधानी कीव पर रूस कब्जा कर सकता है। हालांकि अमेरिका ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने खरिज कर दिया है और आंखिरी दम तक रूस के खिलाफ डटे रहने को कहा है। वहीं ताजा हालातों को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस और यूक्रेन युद्ध पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अब तीसरा विश्व युद्ध ही आखिरी विकल्प है।

अमेरिकी सैटलाइट के जरिए आई तस्वीरों से पता चल रहा है कि यूक्रेन में काफी हद तक रूस ने कब्जा जमा लिया है। यूक्रेन में अभी भी बड़ी संख्या में भारतीय फंसे हुए हैं। भारत अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चला रहा है। इसी ऑपरेशन के तहत भारत ने तीसरी फ्लाइट हंगरी के बुडापेस्ट से 240 नागरिकों को लेकर रवाना हो चुकी है। वहीं खबर है कि युद्ध के बीच यूक्रेन से लोग अपना सब कुछ छोड़कर दूसरे देशों में शरण ले रहे हैं। यूक्रेन से करीब 1 लाख 20 हजार लोग पोलैंड, मोल्दोवा और अन्य पड़ोसी देशों में शरण ले चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: Ukriane-Russia War: रूसी सैनिकों ने कीव परमाणु प्लांट पर किया कब्जा

उधर यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने 3500 रूसी सैनिकों, 14 विमानों और 8 हेलिकॉप्टरों को मार गिराया है। इसी के साथ ही यूक्रेन ने रूसी विमान गिराने की तस्वीरों को जारी किया है। वहीं यूक्रेन में रूस के हमले काफी तेज हो गए हैं। रूस के आक्रामक रुख को देखते अमेरिका और यूरोपीय यूनियन ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अब तीसरा विश्व युद्ध ही विकल्प बचा है। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ युद्ध लड़ा जाना चाहिए। उन्होंने दूसरे विकल्प पर चर्चा करते हुए कहा कि जो भी देश अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन न करे, उसको इसकी कीमत चुकानी पड़े।

इसे भी पढ़ें: रूस ने यूक्रेन हमला, तीसरे विश्व युद्व की ओर दुनिया

Spread the news