Ukriane-Russia War: रूस-यूक्रेन के बीच शुरू हुआ युद्ध (Ukriane-Russia War) अब तबाही का रूप ले चुका है। दोनों देशों के बीच जारी युद्ध में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। रूस की तरफ से यूक्रेन में की जा रही सैन्य कार्रवाई से यहां काफी तबाही मच गई। हालांकि दोनों देशों की तरफ से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। इन दावों के बीच खबर आ रही है कि रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में घुस चुकी है। बताया जा रहा है रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर अपना कब्जा जमा लिया है। बता दें कि यूक्रेन के ऊपर गुरुवार से ही रूस का लड़ाकू हेलीकॉप्टर मंडरा रहे हैं। दोनों देशों के बीच जारी युद्ध ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर शांति बनाए रखने की अपील की है।

Ukriane-Russia War

यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको के अनुसार रूस के हमले (Ukriane-Russia War) में 57 यूक्रेनी नागरिक की मौत हो गई और 169 अन्य नागरिक घायल हुए हैं। ल्याशको ने बताया है कि पहले दिन की लड़ाई के बाद मरने वालों की संख्या 137 हो गई है। उधर यूक्रेन की सेना की तरफ से दावा किया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई में रूस के 800 से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं। इसके साथ ही 7 विमान और 6 हेलिकाप्टर को भी शॉट डाउन किए जाने का दावा किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े: रूस ने यूक्रेन को दो देश बनाने का किया एलान, तनाव चरम पर

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट कर कहा है कि अगले कुछ दिन, सप्ताह और महीने यूक्रेन के लोगों के लिए मुश्किल भरे होंगे। उन्होंने लिखा है पुतिन उन्हें काफी तकलीफ दे रहा है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन की जनता को आजादी के 30 वर्ष हो गए हैं और यूक्रेन ने यह दिखा दिया है कि जो उनके देश को पीछे ढकेलने की कोशिश करेगा, उसे वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Ukriane-Russia War

बता दें कि यूक्रेन में कई भारतीय अभी भी फंसे है, जिसके चलते दुनिया के देशों के साथ भारत की चिंता भी बढ़ गई है। हवाई हमलों के बीच यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने में भी काफी दिक्कत आ रही है। नाटो देशों की नाराजगी के बावजूद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के रुख में कोई परिवर्तन नहीं दिख रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के रुख से यही लग रहा है कि अगर आगे इसी तरह की स्थिति बनी रही तो तीसरे विश्व युद्ध की संभावना बन सकती है।

इसे भी पढ़े: रूस ने यूक्रेन पर बोला हमला, तीसरे विश्व युद्व की ओर दुनिया

Spread the news