मास्को: यूक्रेन के बीच जारी तनाव के बीच रूस की तरफ से हमला (Russia declares war on Ukraine) शुरू दिया गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने औपारिक तौर पर हमले का आदेश दे दिया है। इसके अलावा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन के खिलाफ जारी आपरेशन में हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं रूस की इस एलान के बाद संयुक्त राष्ट्र ने पुतिन से हमले रोकने की अपील की है। यूएन ने नाराजगी जाहिर करते हुए व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से कहा है कि रूस अपने सैनिकों को हमला करने से रोके।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक रूस के युद्ध की घोषणा के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाके (Blast in Kyiv) शुरू हो गए हैं। कई शहरों में धमाके किए जाने की खबर है। हमलों को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन ने रेड लाइन पार कर दी है। उधर हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेन्स्की ने दुनिया से रूस के हमलों को रोकने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि यूक्रेन अपना बचाव करने में सक्षम है और वह जीतेगा भी। यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने कीव में यूक्रेन के फाइटर जेट्स पर हमला किए जाने की जानकारी दी है।

बातचीत के जरिए निकालें हल: भारत

रूस की तरफ से यूक्रेन पर किए गए हमले से दुनिया के देश सकते में आ गए हैं। इसका लेकर यूएनएससी (UNSC) की बैठक दोबारा शुरू हो गई है। बैठक के यूक्रेन के राजदूत ने हमले पर को लेकर कहा कि अपराधियों का शुद्धिकरण नहीं होता है। ऐसे लोग सीधे नरक में जाते हैं। भारत ने रूस की तरफ से यूक्रेन पर की गई सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद दोनों देशों से शांति की अपील की है। भारत का कहना है कि दोनों देश बातचीत के जरिए समस्या का हल तलाशें। उधर यूक्रेन में रह रहे भारतीय छात्रों को लेकर फ्लाइट रवाना हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: रूस ने यूक्रेन को दो देश बनाने का किया एलान

हमले से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने यूक्रेन को लेकर बड़ा एलान करते हुए पूर्वी यूक्रेन को अलग देश की मान्यता दी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने एलान किया था रूस पूर्वी यूक्रेन के दो अलग अलग क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देगा।

इसके तहत रूस स्वघोषित गणराज्य डोनेत्स्क (Donetsk) और लुगंस्क (Lugansk) को अलग देश के रूप में मान्यता देगा। वहीं व्लादिमीर पुतिन के इस एलान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ना तय माना जा रहा है। पुतिन के इस एलान से कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। लोगों के मन में यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर किस तरह से अलग देश बनाया जाता है। कैसे अलग देश को मान्यता मिलती है। बता दें कि व्लादि​मीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन बनाने के आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। पुतिन ने लुहान्स्क और डोनेस्क को अलग देश बनाने की मान्यता दे दी है। पुतिन का कहना है डोनबास में स्थिति काफी गंभीर है। डोनवास रूस के इतिहास से जुड़ा हुआ क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि हमें इतिहास का जानना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: देशी शराब पीने से 9 की मौत, आबकारी इंस्पेक्टर सहित तीन सस्पेंड

Spread the news