ईरान में कट्टरपंथी अखबार ने जारी की ट्रंप और नेतन्याहू समेत 13 वैश्विक नेताओं की हिट लिस्ट

Donald Trump Hit List

तेहरान: ईरान और पश्चिमी देशों के बीच का तनाव अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर आ गया है। तेहरान नगर पालिका के नियंत्रण वाले ईरान के कट्टरपंथी अखबार हमशहरी ने अपनी वेबसाइट पर एक विवादित टार्गेट लिस्ट पब्लिश की है। इस सूची में अमेरिका, इजरायल और यूरोप के 13 शीर्ष नेताओं की तस्वीरें लगाई गई हैं। अखबार ने इन सभी नेताओं को ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का कसूरवार ठहराते हुए निशाना बनाने की बात कही है।

यह लिस्ट ईरान के नए सुप्रीम लीडर और दिवंगत अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई के उस बयान के तुरंत बाद आई है, जिसमें उन्होंने अपने पिता की मौत का बदला लेने का ऐलान किया था। गौरतलब है कि इसी साल 28 फरवरी को मध्य पूर्व युद्ध के पहले ही दिन अमेरिका और इजरायल के साझा हवाई हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसके बाद से उनके बेटे मोजतबा खामेनेई ने ईरान की कमान संभाली है। शनिवार को अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद जारी पहले लिखित संदेश में मोजतबा ने चेतावनी देते हुए कहा, बदला हमारे पूरे मुल्क की ख्वाहिश है। इस लिस्ट में शामिल अपराधी अपने बिस्तरों पर चैन की मौत नहीं मर पाएंगे।

कैदी की वर्दी में दिखाए गए कई यूरोपीय लीडर्स

मोजतबा खामेनेई के बयान के ठीक बाद हमशहरी अखबार ने देर रात इंटरनेट पर 13 वैश्विक नेताओं की सूची जारी की। हालांकि, सरकार ने इस लिस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस लिस्ट के ग्राफिक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को सीधे बंदूक की नोक (निशाने) पर दिखाया गया है, जबकि बाकी देशों के नेताओं को कैदी की वर्दी में पेश किया गया है।

देश, हिट लिस्ट में शामिल नेताओं के नाम

अमेरिका- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ
इजरायल- प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज, गिदोन सार
ब्रिटेन- प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर
फ्रांस- राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन
इटली- प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी
जर्मनी- चांसलर फ्रेडरिक मर्ज

इसे भी पढ़ें: अब भरत नगर के नाम से जाना जाएगा अयोध्या का भदरसा कस्बा

अखबार ने इस लिस्ट को सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जारी किया और रविवार के प्रिंट एडिशन से इसे दूर रखा। ईरान की नाराजगी विशेष रूप से यूरोपीय देशों (ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी) के खिलाफ है। ईरान का दावा है कि इन देशों ने न सिर्फ अमेरिकी फाइटर जेट्स को अपने एयर स्पेस के इस्तेमाल की इजाजत दी, बल्कि ईरान पर हुए हमलों की निंदा भी नहीं की। यह हिट लिस्ट ऐसे वक्त में आई है जब 17 जून को हुआ सीजफायर पूरी तरह टूट चुका है और डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को उनकी हत्या की किसी भी साजिश के खिलाफ गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

इसे भी पढ़ें: किशोरी को 50 रुपये की लालच देकर नशेड़ियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...