रामदेव पर बोलीं कंगना रनौत, वह बेडरूम में चमगादड़ की तरह लटके थे क्या
Kangana vs Ramdev: भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत और योग गुरु स्वामी रामदेव के बीच जारी विवाद ने और उग्र रूप ले लिया है। एक टीवी साक्षात्कार के दौरान कंगना ने रामदेव द्वारा उनकी जवानी और अतीत पर उठाए गए सवालों पर कड़ा प्रहार किया। कंगना ने तीखा सवाल करते हुए कहा, क्या बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ की तरह लटके हुए थे? क्या उन्होंने मुझे मेरी जवानी में देखा? उन्हें सार्वजनिक रूप से बताना चाहिए कि उन्होंने क्या देखा। इसके साथ ही उन्होंने रामदेव पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वदेशी आंदोलन और योग-आयुर्वेद से शुरुआत करने वाले रामदेव अब पूरी तरह से बिज़नेसमैन बन चुके हैं और उन्हें दूसरों को चरित्र पर उपदेश नहीं देना चाहिए।
इस सार्वजनिक विवाद की शुरुआत कंगना द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल कुछ युवाओं को जेनरेशन गटर (Generation Gutter) कहे जाने के बाद हुई थी। रामदेव ने कंगना की इस टिप्पणी की आलोचना करते हुए उनके बचपन, जवानी और अतीत के कारनामों पर सवाल खड़े किए थे।
इसे भी पढ़ें: सचिवालय का नकली अफसर मोहसिन खान गिरफ्तार
इसके जवाब में कंगना ने रामदेव पर निजी जिंदगी से जुड़ी अफवाहों पर भरोसा करने का आरोप लगाया और पतंजलि के भ्रामक विज्ञापनों पर सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई का भी स्मरण कराया। कंगना का तर्क है कि रामदेव के व्यावसायिक हितों ने उन्हें सनातन दर्शन के मूल्यों से दूर कर दिया है, जिसके कारण यह विवाद अब मूल मुद्दे से हटकर व्यक्तिगत हमलों में तब्दील हो चुका है।
इसे भी पढ़ें: मिस्ट्री मैन संग पूनम पांडे की तस्वीरें वायरल
