वृक्ष हमारे जीवन दाता,
स्वास्थ्य आरोग्य व प्राण प्रदाता।
जानें इनके गुण गौरव को,
है समाज से इनका गहरा नाता।।

वृक्ष बचायें वृक्ष लगाएं,
ज़न ज़न को मिल कर समझाएं।
इनसे जल है इनसे कल है,
इन वृक्षों से हम सुख गौरव पायें।।

इनसे सबकी प्राणिक ऊर्जा,
है धैर्य साधना सुपथ ज्ञान निधि।
सह जीवन इनसे मिल सीखें,
सीखें इनसे प्राकृति मूल्य विधि।।

वृक्षों में भी जो देव वृक्ष हैं,
हम उनके गुण सबको बतलाएं।
यह है समाज पूजा की विधि,
मिल देव वृक्ष अभियान चलाएं।।

हो भूमि उर्वरा भू जल भर दें,
बहु विविध प्रदूषण दूर भगाएं।
जय देव वृक्ष…जय देव वृक्ष,
य़ह सत्य सनातन मंत्र गुंजायें।।

– बृजेंद्र

इसे भी पढ़ें: जाग रहा भारत फ़िर से

इसे भी पढ़ें: लो मैंने तुम्हें मार दिया

Spread the news