भारतीय बस्ती के 48वें स्थापना दिवस पर AI वरदान या अभिशाप संगोष्ठी में जुटे दिग्गज, समाज और पत्रकारिता की नामचीन विभूतियां सम्मानित

Dainik Bhartiya Basti 48th Anniversary

Dainik Bhartiya Basti 48th Anniversary: मण्डल मुख्यालय बस्ती से निरंतर प्रकाशित होने वाले प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र ‘भारतीय बस्ती’ का 48वां स्थापना दिवस सोमवार को प्रेस क्लब सभागार में बेहद गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर जहां एक ओर पत्रकारिता, समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली जिले की नामचीन विभूतियों को सम्मानित किया गया, वहीं दूसरी ओर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI): वरदान या अभिशाप विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बुद्धिजीवियों ने वृहद विमर्श किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री महेश शुक्ल ने दोटूक कहा कि एआई तकनीक का उपयोग अनिवार्य रूप से मानव हितों और सामाजिक कल्याण के लिए होना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों को आगाह करते हुए कहा कि तकनीकी विकास की अंधी दौड़ में किसी भी कीमत पर मानवीय पक्षों की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए।

इन विभूतियों को मिला पत्रकारिता और समाजसेवा का गौरव

स्थापना दिवस समारोह के मुख्य आकर्षण में ‘भारतीय बस्ती’ के संस्थापक स्वर्गीय दिनेश चन्द्र पाण्डेय और अन्य दिवंगत समाजसेवियों की पावन स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन रहा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अद्वितीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

संस्थापक दिनेश चन्द्र पाण्डेय स्मृति सम्मान: दिनेश सिंह, सरदार जगबीर सिंह और प्रवीण पाण्डेय को प्रदान किया गया।

हरिश्चन्द्र अग्रवाल स्मृति सम्मान: मोहित पाण्डेय, सुरेन्द्र पाण्डेय और जितेन्द्र यादव को नवाजा गया।

मो. इब्राहीम स्मृति सम्मान: रवीश मिश्र, वहीद खान और आदिल खान को देकर सम्मानित किया गया।

हीरालाल गुप्ता स्मृति सम्मान: सुभाष त्रिपाठी, सन्तोष सिंह और हरसरन कौर को भेंट किया गया।

इस भावुक और गौरवशाली क्षण के दौरान स्वर्गीय हरिश्चन्द्र अग्रवाल के पुत्र संजय अग्रवाल और स्वर्गीय मो. इब्राहीम के पुत्र अरशद भी मंच पर उपस्थित रहे, जिनका सभागार में मौजूद लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

Dainik Bhartiya Basti 48th Anniversary

मनुष्य की चेतना पर हावी न होने पाए एआई तकनीक

संगोष्ठी के दौरान विषय प्रवर्तन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार और विचारक कृष्ण गोपाल अग्रवाल तथा मानस श्रीवास्तव ने एआई के खतरों और संभावनाओं पर बेहद बेबाकी से अपनी राय रखी। वक्ताओं ने चेताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को महज एक सहायक टूल या तकनीक के रूप में ही देखा जाना चाहिए, इसे कभी भी मनुष्य की अपनी मौलिक चेतना पर हावी नहीं होने देना चाहिए, अन्यथा समाज के लिए अनर्थकारी स्थिति पैदा हो जाएगी। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे इस आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल केवल रचनात्मक और सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए करें। वहीं, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने भी इस बात पर विशेष जोर दिया कि मशीन कभी भी मानव मस्तिष्क और उसकी संवेदनाओं का विकल्प नहीं हो सकती, इसके लिए पूरे समाज को सदैव सजग रहना होगा।

एआई वरदान या अभिशाप विषय पर केंद्रित इस विचार-मंथन को भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, सिद्धार्थ मिश्र, विनोद उपाध्याय, अरविन्द पाल, जयन्त मिश्र, कृष्णदेव मिश्र और गोपेश्वर त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इसके साथ ही डॉ. सत्यव्रत, वागार्थ सांकृत्यायन, कौशल पाण्डेय, जगदीश शुक्ल, अशोक मिश्र, सर्वेष्ट मिश्र, सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’, अवधेश त्रिपाठी, योगेश शुक्ल, डा. वीके वर्मा, प्रेमशंकर ओझा, दशरथ प्रसाद यादव, भानू सिंह, आयुष शुक्ल, त्रिभुवन प्रसाद मिश्र और राजेश प्रताप सिंह बागी समेत सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी ने तकनीक के विविध नैतिक, व्यावसायिक और सामाजिक पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला और इसके संतुलित उपयोग की वकालत की।

Dainik Bhartiya Basti 48th Anniversary

इस भव्य और वैचारिक आयोजन में पूरे बस्ती मंडल से आए पत्रकारों, साहित्यकारों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों का भारी हुजूम उमड़ा। कार्यक्रम की सफलता में दिलीप पाण्डेय, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव बिन्नू, राजेश पाण्डेय, अमर सोनी, रितिक कुमार, अमित कुमार सिंह, दिलीप सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, ब्रम्हसेवक पाण्डेय, सुनील कुमार भट्ट, सर्वेश श्रीवास्तव, चन्द्रबली मिश्र, राजेश कुमार उपाध्याय, गौहर अली, जीशान हैदर रिजवी और गंगाराम जैसे वरिष्ठ जनों की सक्रिय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें: अंतिम संस्कार से पहले क्यों बांधे जाते हैं शव के हाथ-पैर

सभागार में राजेश चित्रगुप्त, अरूण कुमार, रितेश कन्नौजिया, रत्नेन्द्र पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र दूबे, भोला पाण्डेय, चन्द्रेश्वर सिंह, आलोक कुमार श्रीवास्तव, राजवन्त, विवेक मिश्र, अनूप मिश्रा, वीरेन्द्र गोस्वामी, जितेन्द्र कौशल सिंह, विजय प्रकाश पाण्डेय, प्रदुम्न शुक्ल, सुरेश कुमार सिंह गौतम, मनोज सिंह, प्रमोद पाण्डेय, सुनील सोनी, कलीम, अनिल श्रीवास्तव, विक्रम चौहान, पूरन तिवारी, उमेश कुमार दूबे, राहुल तिवारी, दीन दयाल तिवारी, विजय कुमार चौधरी, बृजेश कुमार शुक्ल, आशुतोष नारायन मिश्र, अंकुर वर्मा, सूर्य प्रकाश शुक्ला, गौरव अग्रवाल, विवेक श्रीवास्तव, वशिष्ठ कुमार पाण्डेय, संदीप गोयल, देवेन्द्र पाण्डेय, उदयभान, राम बाबू श्रीवास्तव, चन्द्रभूषण श्रीवास्तव, शिवराज सिंह, प्रसन्न नारायन दूबे, श्रीप्रकाश, वीरेन्द्र कुमार शुक्ल, रामानन्द, देवानन्द पाण्डेय, अरूण त्रिपाठी, धीरज चौहान, सैम चौधरी, अर्चना श्रीवास्तव, अतुल पाण्डेय, मो. सामईन फारूकी, रमेश मिश्रा, रामअधार पाल, राकेश कुमार सिंह, राणा महेन्द्र प्रताप, ज्ञान प्रकाश दूबे, अखिल यादव, आशीष चौधरी, अमृत कुमार वर्मा, भारतराम, दिव्यांश दूबे, कपीश मिश्र, इन्द्र भूषण, प्रिंस शुक्ला, राम सागर मिश्र, सर्वेश कुमार, सर्वेश यादव, डा. नवीन सिंह, राजेन्द्र उपाध्याय, ओम प्रकाश मिश्र, शशिकान्त पाण्डेय, दिनेश कुमार पाण्डेय, डब्लू, चन्द्र प्रकाश, विवेक त्रिपाठी, अंकित त्रिपाठी, अब्दुल्लाह, अनिल सिंह, केपी राठौर, रवि पाठक, सुनील दूबे, राजेश मिश्रा, लालचन्द्र चौधरी, अरूणेन्द्र पटेल, कृष्णचन्द्र सिंह, ध्रुव चन्द्र सिंह, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, संतोष पाल, अखिलेश सिंह, सरोज मिश्र, सुबाष शुक्ल, महेन्द्र तिवारी, जय प्रकाश उपाध्याय, प्रमोद श्रीवास्तव तथा प्रवीण श्रीवास्तव समेत सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या हनुमानगढ़ी नमाज विवाद पर स्वामी जितेंद्रानंद बोले- झूठ बोल रहे अविमुक्तेश्वरानंद

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...