Lucknow: पिछले रविवार को ही अमीनाबाद व्यापारी व्यापार मंडल की इकाई का गठन हुआ था, जिसके अध्यक्ष अरविन्द सोनकर को चुना गया है। शपथ ग्रहण समारोह में अमीनाबाद क्षेत्र पार्किग की समस्या का मुद्दा उठाया गया था। व्यापार मंडल की इकाई गठन के तुरन्त बाद अध्यक्ष अरविंद सोनकर ने इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए प्रयास किये। जिसके चलते अमीनाबाद स्थित जनाना पार्क में भूमिगत पार्किग निर्माण को नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने निर्देश दे दिये। इस आदेश से अमीनाबाद के व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गयी।

नगर आयुक्त ने जारी की एनओसी

नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि पार्किग की समस्या अमीनाबाद की प्रमुख समस्याओं में से एक है। जनाना पार्क में भूमिगत पाकिंग के निर्माण पर नगर निगम को कोई आपत्ति न होने पर उन्होंने एनओसी जारी करने का निर्देश दे दिया है। अब इस पर एलडीए पार्किंग का निर्माण करा सकेगा।

इस मौके पर उप्र व्यापारी मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण मिश्र ने बताया कि संगठन निःस्वार्थ भाव से सेवा करता आ रहा है। पहली बार अमीनाबाद के बारह क्षेत्र के बारह अध्यक्ष बनाये गये है ताकि कार्य सुचारू रूप से होते रहे। संगठन सेवा के लिये किसी भी प्रकार का कोई चन्दा या पैसा नही लेता है। राष्ट्रीय स्तर पर संगठन अपने ही बलबूते पर व्यापारियों के हितार्थ कार्य कर रहा है। अमीनाबाद की नयी भूमिगत पार्किंग उप्र व्यापारी व्यापार मंडल के व्यापारियों के नेक व ठोस इरादों की शुरुआत है।

इसे भी पढ़ें: सत्यप्रकाश के बेटे का एलान, ‘जब तक प्रेम यादव के घर बुलडोजर नहीं चलेगा ब्रह्मभोज नहीं करूंगा’

Spread the news