राम कृष्ण महावीर बुद्ध
हैं नानक भारत के नायक।
बाल्मीकि वेदव्यास सूर
तुलसी हैं भारत के गायक।।

भारत से ‘भा’रत है भारत
भारत ऋषियों की तपोभूमि।
यहाँ हुए भगीरथ से साधक
है राणा शिवा की कर्म भूमि।।

जिसके उत्तर कैलाश पती
गंगा यमुना सिन्धु की धारा।
कश्यप ऋषि की तपोभूमि
है देव भूमि हिमाद्री सारा।।

पूरव में रामेश्वरम राम सेतु
बदरंगबली का किसकिन्धा।
गंगा सागर से हिन्दू सागर
पौरुष का सर्वत्र यहाँ कन्धा।

-बृजेंद्र

इसे भी पढ़ें: आओ पुनः जगाएं भारत को

इसे भी पढ़ें: विश्व गुरु य़ह भारत वर्ष

Spread the news