AI के दौर में प्रो. संजय द्विवेदी ने छात्रों को दिया सफलता का महामंत्र
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज (TIAS) में शनिवार को 24वां वार्षिक दीक्षांत समारोह बेहद भव्य और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस खास मौके पर जहाँ देश के भविष्य (छात्रों) को डिग्रियां और मेडल सौंपे गए, वहीं बदलते डिजिटल युग में कॅरियर बनाने के गुरुमंत्र भी दिए गए। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के चेयरमैन डॉ. आरके गुप्ता ने की।
AI और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के दौर में सिर्फ डिग्री काफी नहीं
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक और प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. संजय द्विवेदी ने छात्रों में नया जोश भरा। उन्होंने अपने दीक्षांत भाषण में कहा, दीक्षांत समारोह केवल पढ़ाई का अंत नहीं, बल्कि जीवन की असली और नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है। आज का युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल संचार और तेजी से बदलते तकनीकी बदलावों का है। ऐसे में सिर्फ डिग्री हासिल कर लेना काफी नहीं है। आपको लगातार कुछ नया सीखना होगा, नवाचार (इन्नोवेशन) करना होगा और मानवीय मूल्यों को कभी नहीं भूलना होगा।
प्रो. द्विवेदी ने शिक्षकों से भी खास अपील की कि वे AI के इस आधुनिक दौर में विद्यार्थियों को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए पूरी तरह तैयार करें। उन्होंने छात्रों से अपनी शिक्षा और कौशल का इस्तेमाल समाज, राष्ट्र और मानवता के कल्याण के लिए करने का आह्वान किया।

कॉर्पोरेट जगत के लिए खुद को बदलें: संतोष मित्तल
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए वरिष्ठ उद्योग विशेषज्ञ संतोष मित्तल ने छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान की अहमियत समझाई। उन्होंने बदलते ग्लोबल कॉर्पोरेट जगत की जरूरतों, लीडरशिप क्वालिटी, टीमवर्क और लाइफ-लॉन्ग लर्निंग (हमेशा सीखते रहने) के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने साफ कहा कि सफलता केवल उन्हीं को मिलती है जो बदलते समय के साथ खुद को लगातार अपग्रेड करते हैं।

मेधावियों पर हुई पदकों की बारिश, खिले चेहरे
दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान के विभिन्न स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों के पास आउट छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इसके साथ ही अपने-अपने संकाय में टॉप करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) से नवाजा गया। डिग्री और मेडल पाकर छात्रों के चेहरे खुशी और आत्मविश्वास से चमक रहे थे। इस गौरवमयी क्षण के साक्षी बनने के लिए संस्थान के निदेशक डॉ. अजय गुप्ता, डीन डॉ. एमएन झा, सभी विभागों के एचओडी, फैकल्टी मेंबर्स और भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें: इमरान मसूद या राकेश राठौर को मिल सकती है प्रदेश अध्यक्ष की कमान
हमारा लक्ष्य छात्रों का समग्र विकास: डॉ. आरके गुप्ता
संस्थान के चेयरमैन डॉ. आरके गुप्ता ने सभी डिग्री धारकों को उनके उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी। उन्होंने संस्थान के विजन को साझा करते हुए कहा कि TIAS हमेशा से ही क्वालिटी एजुकेशन, रिसर्च, इन्नोवेशन और इंडस्ट्री-अकादमिक पार्टनरशिप के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्हें पूरा भरोसा है कि यहां से निकले छात्र अपने ज्ञान और नैतिक मूल्यों के बल पर देश और समाज के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।
इसे भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर राउडी बनकर 3 साल तक किया शारीरिक शोषण
