गोंडा: विकास खंड परसपुर के ब्लॉक प्रमुख व भावी विधानसभा प्रत्याशी अजय सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर विकास खण्ड के परिसर में झंडारोहण का कार्यक्रम कर गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदानों को याद किया व उनको श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर विकास खंड के स्वच्छता कर्मियों, अस्पताल के स्वच्छता कर्मियों, नगर पंचायत के स्वच्छता कर्मियों, थाना परसपुर के होमगार्ड व पीआरडी के जवानों को शॉल, टीशर्ट, साड़ी व कैप देकर सम्मानित कर दोपहर 2 बजे से बड़े ही धूमधाम से बैंड बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाल कर जनता से मिलने पहुंचे।

इस दौरान का विकासखंड परसपुर में गोगीया सालपुर के केशव राम के लड़के दीपक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु की खबर पाकर गोगिया सालपुर केशव राम के घर पहुंच कर सांत्वना व्यक्त की व आर्थिक मदद कर त्योरसी में ग्राम प्रधान डब्लू सिंह व रमईपुर में राजेन्द्र सिंह के आवास पर जाकर कुशलक्षेम जाना व आशीर्वाद प्राप्त कर रमईपुर में विजय प्रताप सिंह के घर जाकर हालचाल लिया।

Gandhi Jayanti

लोहंगपुर में शतीश मिश्रा प्रधान के घर जाकर आशीर्वाद प्राप्त कर धनुही में बबलू शुक्ला के आवास पर जाकर उनसे भेंट किया, कुशल क्षेम जाना व आशीर्वाद भी प्राप्त किया। तत्पश्चात सुसंडा स्थित अजय पांडेय के क्लीनिक पर जाकर हालचाल जाना व आशीर्वाद प्राप्त कर सुसुण्डा के कृष्णदेव पांडे मास्टर की मृत्यु पर उनके घर जाकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया व आर्थिक सहयोग प्रदान कर सुसुण्डा में कौशलेंद्र पांडे प्रधान के पिता के श्राद्ध भोज में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें: ब्लॉक प्रमुख ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

तत्पश्चात बेलवा चौराहा पर बेलवा व सुभागपुर व दुर्गोणवा ग्राम सभा के लोगों द्वारा संयुक्त रूप से सम्मान दिया गया। सभी ग्राम वासियों के अथाह प्यार व सम्मान दिया। उसके बाद खरगूपुर के पूर्व प्रधान गुड्डू तिवारी के आवास पर जाकर उनका हालचाल जाना व उनसे आशीर्वाद लिया। उसके बाद राजापुर खरगुपुर में छट्‌ठीराम वर्मा की पत्नी की मृत्यु की दुखद समाचार पर उनके घर जाकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिया। अजय सिंह अपने अभिभावक स्वरूप पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश मिश्रा के आवास पर जाकर आशीर्वाद ले कर कपनी के प्रधान डॉ. वैधनाथ सिंह के घर जाकर कुशल क्षेम जाना।

Gandhi Jayanti

इस अवसर पर विद्या भूषण त्रिवेदी विधानसभा कर्नलगंज, राजेश त्रिपाठी मंडल प्रभारी परसपुर, अकबाल बहादुर तिवारी मंडल प्रभारी सरयू, सूर्य प्रकाश सिंह मंडल अध्यक्ष परसपुर, कुंवर बहादुर सिंह मंडल अध्यक्ष सरयू, देवनाथ सविता मंडल अध्यक्ष गोपालगंज, पवन सिंह किसान मोर्चा मंडल परसपुर, राजेश जिला कार्यसमिति सदस्य, पिंकू प्रधान मिझौरा, पिंकू प्रधान पसका, गुड्डू सिंह मलाव प्रधान, सतीश मिश्रा प्रधान लोहाग पुर, धर्मेंद्र सिंह प्रधान कथनी, रिंकू शुक्ला प्रधान धमरैया, केडी पांडे क्षेत्र पंचायत सेमरी, गुड्डू तिवारी प्रधान बेलवा, राजेश गुप्ता प्रधान अनूपपुर, प्रधान बेलवानोहर, प्रधान सुभागपुर, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्यामनाथ, सुनील पांडे सुभागपुर, नंदकुमार पांडे पूर्व प्रधान सुभागपुर, कामता शुक्ला दुर्गोणवा, बबलू पांडे सुसंडा, विश्वनाथ पांडे प्रधान सुभागपुर, गुड्डू तिवारी प्रधान बेलवा,बबलू तिवारी पूर्व प्रधान अभईपुर आदि लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: हर्षोल्लास से मनायी गई गांधी औरलालबहादुर शास्त्री की जयंती

Spread the news