गोंडा: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा में, अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा शिवराज ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों ने अपने-अपने कार्यालयों/थानों पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर, स्वच्छता व सत्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। इस दौरान उनके विचारों का अनुकरण करने व उनके आदर्शों पर चलने के बारे में बताया गया।

Gandhi Jayanti

गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये गए पुलिस अलंकरण समारोह के लाइव प्रोग्राम में जनपद के पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों के साथ पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने प्रतिभाग लिया व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा पुलिस मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग में आयोजित पुलिस अलंकरण समारोह के लाइव प्रोग्राम में पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने जूम मीट के माध्यम से जनपद के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ प्रतिभाग लिया।

इसे भी पढ़ें: गांधी जयंती पर किया पौधारोपण

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 सितंबर से प्रदेश में चलाए जा रहे साइबर क्राइम प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 50,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रत्येक थाने में साइबर क्राइम से पीड़ितों की समस्या के निराकरण लिए एक साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना की जा रही है। जिससे साइबर अपराधों से संबंधित पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सकेगा।

Gandhi Jayanti

इसके तकनीकी सेवाएं मुख्यालय द्वारा विकसित किए गए मानव संपदा पोर्टल को लांच किया गया। इस पोर्टल में पुलिस कर्मियों के भर्ती से लेकर प्रोन्नति, अवकाश एवं सेवानिवृत्ति इत्यादि की प्रविष्टियां स्वत: अद्यावधिक होती रहेंगी। जिससे पुलिस विभाग में पारदर्शिता व कर्मचारियों को सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सराहनीय कार्य/उत्कृष्ट सेवा के लिए गैलंट्री मेडल, उत्कृष्ट सेवा मेडल व राष्ट्रपति पदक से अलंकृत पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपिता की जयंती पर सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

Spread the news