प्रकाश सिंह

गोंडा: विकासखंड परसपुर के ब्लॉक प्रमुख व भावी विधायक प्रत्याशी 2022 अजय सिंह ने आज सत्य, अहिंसा, त्याग, स्वच्छता एवं सनातन संस्कृति के आग्रही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व जय जवान जय किसान का नारा देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस दौरान परसपुर विकासखंड में कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर उन्होंने ब्लॉक में चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव सिंह, सफाई ब्यूरो सचिन को सम्मानित किया व समस्त सफाई कर्मचारियों को अंग वस्त्र भेंट किया।

Gandhi Jayanti

उन्होंने ब्लॉक के विकास खंड अधिकारी वर्षा सिंह को भी सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने पीआरडी के गार्डों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं ब्लॉक प्रमुख को इस सहजता के साथ अपने बीच पाकर सफाई कर्मचारियों के चेहरे खिल गए। उन्होंने कहा कि ब्लाक प्रमुख अजय सिंह की जितनी भी सराहना की जाए कम ही लगती है। इनका हर काम जनता के हित में ही रहता है।

Gandhi Jayanti

कार्यक्रम संपन्न होने के बाद ब्लाक प्रमुख व भावी विधानसभा प्रत्याशी अजय सिंह वृद्ध गृह विकास सेवा संस्थान पूरे गदा पोस्ट मोहना में गृह के अधीक्षक अनिल कुमार यादव की मौजूदगी में महिलाओं और बुजुर्गों का अंग वस्त्र व साल देकर सम्मान कर आशीर्वाद लिया व आर्थिक मदद भी की। इसके बाद कल मेडिकल कॉलेज में रोड दुर्घटना में विरेंद्र कुमार मिश्रा के पुत्र आशू मिश्रा की हुई मौत पर उनसे मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

Gandhi Jayanti

समस्त कार्यक्रम में मौजूद मित्रगण अतिथि विपिन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, भीम सिंह उतरौला, डब्लू सिंह प्रधान त्योरासी, सीपी सिंह, पिंकू सिंह प्रधान पसका, अविरंद्र सिंह पूर्व प्रधान डेहरास, रिंकू शुक्ला धमरिया, राकेश चौहान समाजसेवी, इतैंद्र कुमार उर्फ गुडडू सिंह महामंत्री भाजपा आदि मौजूद रहे।

Gandhi Jayanti

ब्लाक प्रमुख व भावी विधायक प्रत्याशी अजय सिंह आज दोपहर 2 बजे से 5000 समर्थकों के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तिरंगा यात्रा निकालेंगे। जोकि ब्लॉक परसपुर से सिंह हॉस्पिटल वाया आटा परसपुर होते हुए कार्यालय पर समाप्त होगी।

Gandhi Jayanti

इसे भी पढ़ें: ब्लॉक प्रमुख ने जनसंपर्क कर मांगा जीत का आशीर्वाद

Spread the news