प्रकाश सिंह

गोंडा: यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे लगभग सभी प्रत्याशी अब अपने क्षेत्र में काफी सक्रिय हो गए हैं। वहीं जहां अधिकतर नेता टिकट की दावेदारी के लिए नार्टी कार्यालयों की परिक्रमा करने में लगे हैं, वहीं परसपुर विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख व भावी विधानसभा प्रत्याशी जनता के बीच पहुंचकर आशीर्वाद ले रहे हैं। अजय सिंह को पता है कि जीत का सेहरा जनता के आशीर्वाद से ही सिर पर बंधेगा। रही बात टिकट के दावेदारी की तो जिसके साथ जनता है उसकी सब जगह दावेदारी पक्की है। जनसंपर्क के दौरान ब्लॉक प्रमुख कल नरायनपुर जयसिंह के ग्राम प्रधान दुर्गेश प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचकर हालचाल लिया। यहां सर्पदंश से हुई शिवकुमारी की मौत पर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त किया। परिवार को आर्थिक सहायता भी की।

Ajay Singh,

इसके बाद ग्राम चरसडी में प्रधान अरुण पाठक के आवास पर गए। यहां ग्राम प्रधान की तरफ से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद चरसडी में इस संसार को अलविदा कहने वाले मृतक रफ़ीक़ और मृतक राम लौटन गौतम के घर जाकर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया। यहां भी उन्होंने शोकाकुल परिवार की आर्थिक मदद की। इसी के साथ ही चरसडी के अहिरन पुरवा में अपने शुभचिंतक गिरधर यादव के घर पहुंचकर कुशल क्षेम लिया। इसके बाद उन्होंने स्वामी प्रसाद पांडेय से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया।

Ajay Singh,

इसके बाद वह शिवगढ़ रायपुर के ग्राम प्रधान अमर बहादुर सिंह के आवास पर गए। यहां उनसे भेंट किया व कुशल क्षेम जाना। ग्राम सभा बहुवान मदार माझा के बेनीपुरवा में जंग बहादुर सिंह के भाई गुड्डू सिंह के निधन पर उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। यहां भी उन्होंने शोकाकुल परिवार की आर्थिक मदद की।

Ajay Singh,

इस दौरान वह बाबा माझा में राज बहादुर स्कूल के बच्चों के बीच जाकर उनका भी हालचाल जाना। बच्चों से मिलकर एक नई ऊर्जा और उमंग का संचार होता है। बच्चे इस देश के भविष्य हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि ईश्वर इन नौनिहालों की हर मनोकामनाएं पूर्ण करे। बता दें कि अजय सिंह को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता भी लंबे समय तक ग्राम प्रधान रहे हैं। ब्लाक प्रमुख अजय सिंह शनिवार को स्वच्छता ब्यूरो को सम्मानित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: मनीष की हत्या के विरोध में सपा ने सौंपा ज्ञापन

Spread the news