Ghaziabad News: महिला सुरक्षा बड़ी चुनौती बनती जा रही है। सुरक्षा में तैनात महिलाएं भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इसी तरह की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां सोसाइटी में तैनात महिला गार्ड के साथ गैंगरेप किया गया है। महिला गार्ड के दरिंगी की घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका सुपरवाइजर अजय है जो अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। युवती की हालत बिगड़ने पर उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है झारखंड निवासी 19 वर्षीय युवती क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की सृष्टि हाउसिंग सोसाइटी में गार्ड की नौकरी कर रही थी।

आरोप है कि सोसाइटी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर अजय अपने दो साथियों के साथ युवती से मारपीट की। विरोध करने पर उसके साथ गैंगरेप किया। दुष्कर्म की घटना से आहत पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पीड़िता को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उसके शरीर में जहरीले पदार्थ पाए जाने की पुष्टि की है। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने आरोपी सिक्योरिटी सुपरवाइजर अजय के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे को गिरफ्तार कर लिया। बाकी अन्य दो आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें: पति से विवाद सुलझाने के लिए देवर ने भाभी को घर बुलाकर किया गैंगरेप

थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस को मामले की जानकारी युवती के मौसेरे भाई ने दी। पुलिस को सूचना देने से पहले युवती को ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी स्थित वृंदावन हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया था। पीड़िता के मौसेरे भाई ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर अजय सहित दो अज्ञात लोगों पर गैंगरेप और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने बताया कि युवती ने जहरीला पदार्थ खाया है। उसकी हालत नाजुक है। वहीं इस बीच मजिस्ट्रेट भी बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल पहुंच गए। पीड़िता ज्यादा बोलने की स्थिति में नहीं थी, इसलिए उसने कागज पर लिखकर बयान दिया है। बयान में पीड़िता ने घटना में सिर्फ अजय के शामिल होने की बात लिखी है। पुलिस अजय को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। डीसीपी के मुताबिक सोसाइटी के बेसमेंट में सिक्योरिटी सुपरवाइजर अजय का कमरा है। यहीं घटना को अंजाम दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: पुलिस की नाक के नीचे से निकल गई माफिया अशरफ की पत्नी जैनब

Spread the news