Bareilly News: महिलाओं की आबरू को अब अपनों से खतरा बनता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के बरेली से इसी तरह का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने जेठ, देवर और रिश्तेदार पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है पति से विवाद होने पर देवर ने समझौता करने की बात कहकर घर बुलाया था। इसके बाद देवर, जेठ और रिश्तेदार मिलकर उसके साथ दरिंदगी की और पुलिस में शिकायत न करने की धमकी भी दी। किसी तरह अपनी जान बचाकर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची, लेकिन थाना पुलिस पुराना रवैया अपनाते हुए उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। स्थानीय थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने बरेली के एडीजी का दरवाजा खटखटाया। एडीजी के निर्देश पर महिला के देवर, जेठ और रिश्तेदार सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक, बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसका पति के साथ करीब 10 महीने से विवाद चल रहा है। महिला के देवर मुन्ना ने उसे फोन कर समझौता करने की बात कह कर अपने घर पर बुलाया। महिला जब देवर के घर पहुंची तो मुन्ना घर में अकेला था और उसकी पत्नी मायके गए हुई थी। इसके थोड़ी देर बाद उसके घर पर महिला के जेठ तस्लीम और मोइन खां भी आ गए। आरोप है कि उसे घर में बंधक बनाकर सबने उसके साथ गैंगरेप किया और पुलिस में शिकायत न करने की धमकी दी।

इसे भी पढ़ें: सपा नेता पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

महिला का कहना है कि हैवानों के चंगुल से जैसे तैसे वह अपनी जान बचाकर घर से भाग निकली। इसके बाद उसने बारादरी थाने में लिखित शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने की जगह उसे भगा दिया। इसके बाद महिला बरेली के एडीजी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई। एडीजी के निर्देश पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी हिमांशु निगम ने बताया कि महिला की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल हो रही है, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, होटल ले जाकर किया रेप

Spread the news