UP News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस (UP Congress) की कमान संभालने के बाद अजय राय (Ajay Rai) ने रविवार को संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस ने मीडिया पैनलिस्ट की नई सूची जारी की है। इसमें प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों के नामों की सूची जारी की गई है। इसमें 15 प्रदेश प्रवक्ता, 17 मीडिया पैनलिस्ट बनाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस की तरफ से सूची जारी हुई है।

प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची

डॉ. सीपी राय
डॉ. अमरनाथ पासवान
पुनीत पाठक
प्रो. हिलाल अहमद नकवी
संजीव कुमार सिंह
अनिल यादव (नोएडा)
कुंवर सिंह निषाद
डॉ. राहुल राजभर
डॉ. मनीष श्रीवास्तव हिंदवी
उमाशंकर पांडेय
अंशु अवस्थी
डॉ. अलीमुल्लाह खान
प्रियंका गुप्ता
सुशील पासी
तनुज पुनिया

मीडिया पैनलिस्ट की लिस्ट

डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी
रफ्त फातिमा
अभिमन्यु त्यागी
आस्था तिवारी
डॉ. सुधा मिश्रा
डॉ. अन्नु प्रसाद पासवान
सूची विश्वास
प्रदीप सिंह
डॉ. सुधांशु बाजपेई
तमजीद अहमद
प्रेम नारायण पाल
सलमान इम्तियाज अंसारी
डॉ. राजकुमार मौर्या
सचिन रावत
गौरव जैन
रोहन सिंह
शैलेन्द्र सिंह

इसे भी पढ़ें: नूंह में रोक के बाद भी शोभायात्रा निकालने पर अड़े हिंदू संगठन

अजय राय को मिली है प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस यूपी फतह करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को हटाकर उनकी जगह अजय राय को यूपी का कप्तान बनाया है। बृजलाल खाबरी पुराने कांग्रेसी हैं और वह दो बार वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि, वह दोनों बार नरेंद्र मोदी को हराने में विफल रहे। फिलहाल उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अजय राय के कंधों पर यूपी में कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने की चुनौती आ गई है। बता दें कि अजय राय से पहले बृजलाल खाबरी को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया था, वह बसपा से कांग्रेस में आए थे।

इसे भी पढ़ें: हिन्दुत्व बचा और सुरक्षित है तो दलितों व पिछड़ों की बुनियाद पर

Spread the news