Ganesh Chaturthi 2026: गणपति स्थापना की जानें शुभ मुहूर्त और अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन की तिथि
Ganesh Chaturthi 2026: हिंदू धर्म में प्रथम पूजनीय भगवान गणेश को समर्पित गणेश उत्सव का पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होता है। साल 2026 में गणेश चतुर्थी 14 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर भक्त अपने घरों और सार्वजनिक पंडालों में विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित करते हैं।
गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और चतुर्थी तिथि का समय
पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि की शुरुआत 14 सितंबर 2026 को सुबह 7:06 बजे होगी, जिसका समापन 15 सितंबर को सुबह 7:44 बजे होगा। उदया तिथि के आधार पर गणेश चतुर्थी का व्रत और मूर्ति स्थापना 14 सितंबर को ही की जाएगी।
गणेश स्थापना तिथि: 14 सितंबर 2026 (सोमवार)
चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 14 सितंबर, सुबह 7:06 बजे
गणपति पूजा का शुभ समय: सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक
अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, जानें विसर्जन की परंपराएं
गणेश उत्सव का समापन गणपति विसर्जन के साथ होता है। वर्ष 2026 में अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर, शुक्रवार को पड़ेगी। इस दिन भक्त ढोल-नगाड़ों और भव्य शोभायात्राओं के साथ बप्पा को विदाई देंगे। कई परिवारों में अपनी परंपरा के अनुसार डेढ़ दिन, 3 दिन, 5 दिन या 7 दिन में भी गणपति विसर्जन किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: मनुस्मृति के बहाने कांग्रेस का भारतीय परिवार संस्कृति पर हमला
विघ्नहर्ता दूर करेंगे जीवन के सभी संकट
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं, जो अपने भक्तों के सभी दुखों और बाधाओं को दूर करते हैं। गणेश उत्सव के दौरान सच्चे मन से गणपति की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
इसे भी पढ़ें: याद सदा ही वे आते हैं
