Earthquake: शनिवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.7 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदु कुश में रहा। जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और पंजाब तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह 9 बजकर 56 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का अंदेशा होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल पड़े। इस दौरान लोगों को घर में लगे सीलिंग फैन और सामान हिलते हुए नजर आए। राहत की बात यह है कि कहीं से जान-माल के नुकसान होने की खबर नहीं है। प्रशासन की तरफ से लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की गई है।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या में महसूस हुए झटके, नुकसान की सूचना नहीं

बता दें कि काफी दिनों बाद भू​कंप के झटकों को महसूस किया गया है। विशेषज्ञों की मानें तो जल्द ही हल्के झटके और महसूस किए जा सकते हैं। भूकंप के झटकों का वैज्ञानिक कारण भी है। जानकारों के अनुसार पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहमी हैं। कभी कभी ये प्लेट्स टकरा जाते हैं, जहां इन प्लेट्स का टकराव होता है, उसे जोन फॉल्ट लाइन कहा जाता है। बार-बार टक्कर होने से प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं। जब अधिक दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं और नीचे की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजने लगती हैं। इसी प्रक्रिया के दौरान भूकंप के झटके आने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: भूकंप से हिला असम सहित पूर्वोत्तर भारत

Spread the news