एसके शुक्ला

प्रतापगढ़: देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति पद पर द्रोपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने शुक्रवार को आदिवासी समाज के बीच पहुंच कर देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति चुने जाने पर ढोल ताशे के साथ पुष्प वर्षा करके मिठाई बांटकर जीत का जश्न उत्सव के रूप में मनाया‌। इस मौके पर विधायक श्री मौर्या ने कहा कि दौपद्री मुर्मू को राष्ट्रपति चुना जाना पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव का पल है‌।

उन्होंने कहा कि यह विजय अंत्योदय के संकल्प को चरितार्थ करने व जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है। श्रीमती मुर्मू जिन विषम परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए आज देश के इस सर्वोच्च पद पर पहुची है वह हमारी लोकतंत्र की अपार शक्ति को दर्शाता है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसे भी पढ़ें: भाजपा जनजाति मोर्चा ने मनाई खुशी

उत्सव समारोह के मौके पर विधायक प्रतिनिधि अरुण मौर्य, सदर मण्डल अध्यक्ष महावीर पाल, महामंत्री गजराज सिंह, विजय तिवारी, अजय मिश्र, सुशीला सरोज, मंजीता सरोज, अभिषेक वैश्य, नगर उपाध्यक्ष मृदुल गुप्ता, अंतू मण्डल अध्यक्ष शिवविलाश उमरवैश्य, राजाराम उमरवैश्य, महेश गुप्ता, धर्मेंद्र मौर्य, रंगनाथ, अनिकेत, शुभम आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: संत-महात्माओं के साथ किया पौधरोपण

Spread the news