सिद्धार्थनगर: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की जीत की खुशी पूरा देश मना रहा है। दुनिया के कोने कोने से बधाई संदेश आ रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में भाजपा जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता चौराहों पर जगह जगह एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामू गोंड ने कहा कि हमारी पार्टी दलितों, पिछड़ों के नाम पर राजनीति नहीं करती, बल्कि उन्हें वह सम्मान दिलाने का काम करती है, जिसके वह हकदार हैं।

BJP Tribal Morcha

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में दलितों, पिछड़ों और जनजाति वर्ग के लोगों को जो सम्मान मिला, वह आज तक किसी राजनीतिक दल ने नहीं दिया। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्री के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में विभिन्न मंडल के भाजपा जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्षों ने गोंड धुरिया परिवार से मिलकर उत्साहवर्धन किया। गांव में उन्होंने बताया कि आज हम सभी के लिए बड़े गौरव का दिन है। भारत के सर्वोच्च पद पर अपने धुरिया गोंड आदिवासी समाज की द्रौपदी मुर्मू को काबिज होने जा रही हैं। उन्होंने हम सभी के विकास के लिए उन्नत के लिए सराहनीय कार्य किया है। हम सभी धुरियां गोंड समाज के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हृदय से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करते हैं।

इसे भी पढ़ें: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष से मांगी 10 लाख रुकी रंगदारी

इस खुशी के मौके पर राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित नंदलाल गोंड, जिला महामंत्री गणेश गोंड, डॉ. प्रवीण कुमार गोंड, मंडल अध्यक्ष आनंद गोंड, पवन कुमार धुरिया, अंबिका धुरिया, संतोष गोंड, बलिराम गोंड, बाल गोविंद, जगन्नाथ धुरिया, रामनारायण धुरिया, जिला उपाध्यक्ष एसटी मोर्चा श्यामसुंदर धुरिया, संगीता धुरिया, सावित्री, दुर्गेश गोंड मंडल महामंत्री और तमाम पदाधिकारी एवं गोंड धुरिया समाज के लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीतीं, पीएम मोदी ने दी बधाई

Spread the news