Delhi MCD Elections: दिल्ली नगर निगम के चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election) की तारीख का एलान शुक्रवार को हो गया है। दिल्ली की 250 नगर निगम की सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान (Delhi Municipal Corporation Election) होंगे और 7 दिसंबर को चुनाव परिणाम आएंगे। चुनाव की तारीख के एलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई है। ज्ञात हो कि दिल्ली में 104 सीटें पुरुषों के लिए रिजर्व है। महिलाओं के लिए भी 104 सीटें रिजर्व हैं, जबकि 42 सीट एससी के लिए आरक्षित हैं।

गौरतलब है कि वर्तमान में दिल्ली एमसीडी (Delhi MCD Elections) पर भाजपा का कब्जा है। दिल्ली एमसीडी का चुनाव (Delhi MCD Elections) इस बार कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच है। गौरतलब है कि दिल्ली में पहले 272 नगर निगम की सीटें हुआ करती थीं। लेकिन इस बार नए परिसीमन के बाद सीटों को घटाकर 250 कर दिया गया है। वहीं पहले तीन नगर निगम हुआ करते थे, जिनमें नॉर्थ, साउथ और इस्ट थे। लेकिन अब सबको मिलाकर एक ही नगर निगम कर दिया गया है।

एमसीडी चुनाव (Delhi MCD Elections) को लेकर महिलाओं के लिए 50% सीटें आरक्षित की गई हैं। दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने चुनाव की तरीख का एलान करते हुए बताया कि चुनाव को भयमुक्त और अच्छे वातावरण में कराना हमारी प्राथमिकता है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि निगम चुनाव को लेकर एक ऐप बनाया गया है, जिसपर लोग अपना नाम देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: स्कूल बंक कर होटल में कर रहे मस्ती, पुलिस ने युवक-युवतियों को पकड़ा

बता दें कि दिल्ली एमसीडी चुनाव में प्रदूषण और साफ-सफाई बड़ा मुद्दा है। नामांकन की आखिरी तारीख 14 नवंबर है और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 19 नवंबर है। 4 दिसंबर को मतदान होंगे। वहीं 7 दिसंबर को नतीजे आ जाएंगे। मौजूदा समय में 272 एमसीडी सीटों पर भाजपा 181 के साथ सत्ता में है। 48 सीटें आम आदमी पार्टी के पास, 30 सीटें कांग्रेस के पास और अन्य के खाते में 11 सीटें हैं।

इसे भी पढ़ें: इस्लामाबाद में लगा लॉकडाउन, सेना को सौंपी जा सकती है पाक की कमान

Spread the news