रविंद्र प्रसाद मिश्र

UP Bye Election Result: राजनीति में अधिकतर चेहरे ऐसे हैं, जिन्हें विरासत में सियासत मिली है। हालांकि इनमें अधिकतर चेहरे पिता और पार्टी के बदौलत चमक तो गए, लेकिन पिता का साया हटते ही उनका रसूख भी धराशायी हो गया। वहीं उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट (Gola Gokarnath assembly seat) का उपचुनाव (UP Bye Election Result) जीतने वाले अमन गिरी (Aman Giri) पिता से विरासत में मिली राजनीति को उनकी गैर मौजूदगी में शिखर पर पहुंचा दिया है। गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट (Gola Gokarnath assembly seat) उप चुनाव जीतकर (UP Bye Election Result) अमन गिरी (Aman Giri) सबसे कम उम्र के विधायक बने हैं।

मजे की बात यह है कि अमन गिरी (Aman Giri) अपने अरविंद गिरी की विधानसभा सीट (Gola Gokarnath assembly seat) पर उनसे ज्यादा वोट हासिल किया है। महज 26 की उम्र में अमन गिरी (Aman Giri) ने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को धार देने में सफल हो गए हैं। उन्होंने चुनाव में जीत-हार के अंतर के हिसाब से अपने पिता अरविंद गिरि का रिकार्ड तोड़ दिया है। ज्ञात हो कि छह सितंबर को हार्ट अटैक होने से भाजपा विधायक अरविंद गिरि का आकस्मिक निधन हो गया था। इसके बाद रिक्त हुई गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट (Gola Gokarnath assembly seat) पर बीजेपी ने उनके बेटे अमन गिरि (Aman Giri) को प्रत्याशी बनाया।

तीन अक्टूबर को घोषित किए गए इस उप चुनाव (UP Bye Election Result) में अमन गिरि अपने दिवंगत पिता अरविंद गिरि की तैयार की गई राजनीतिक जमीन के सहारे मैदान में उतरे। अमन गिरी के सामने सपा के दिग्गज प्रत्याशी विनय तिवारी (Vinay Tiwari) मैदान में थे। ऐसे में मुकाबला काफी दिलचस्प था, लेकिन मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि में विश्वास जताते हुए उन्हें जिताकर विधानसभा भेज दिया। इसी के साथ अमन गिरी पर पिता की विरासत को सहेजने और विस्तार करने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें: देशी-विदेशी फूलों से महकेगा विश्वनाथ धाम

क्षेत्र की जनता के विश्वास पर वह कितना खरा उतरते हैं, इसे आने वाला वक्त बताएगा। वहीं जनता को उनसे क्षेत्र के विकास की काफी उम्मीदें हैं। अमन गिरी एक तरफ जहां सबसे कम उम्र में विधायक चुने गए हैं, वहीं जनता का मानना है कि राजनीति विरासत के चलते वह काफी परिपक्व हैं। वह जनता भी भावनाओं को बाखूबी समझते हैं। गौरतलब है कि अमन गिरी अपने निकटम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी विनय तिवारी (Vinay Tiwari) को 34,298 वोट से परास्त किया है। जबकि उनके पिता अरविंद गिरी वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी विनय तिवारी (Vinay Tiwari) को 29,294 वोटों के अंतर से चुनाव हराया था।

इसे भी पढ़ें: आर्थिक संकट भी नहीं रोक पाई आशुतोष का रास्ता

Spread the news