Elon Musk Twitter: ट्वीटर (Elon Musk Twitter) पर कब्जा जमाने के बाद दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क (Elon Musk) सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन्होंने ट्वीटर (Elon Musk Twitter) के इतिहास के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि उसके भूगोल को बदलने की कोशिश तक कर डाली। हालांकि अब उन्हें अपनी गलतियों का एहसास होने लगा है और उन्होंने छंटनी किए गए कर्मचारियों को वापस बुलाने के लिए कहा है। बता दें कि एलन मस्क (Elon Musk) अपनी दौलत के साथ-साथ अन्य वजहों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं।

गत दिनों एलन मस्क (Elon Musk) ने Twitter की कमान अपने हाथों में लेकर उसमें जबरदस्त परिवर्तन लाने की मुहिम छेड़ दी है। उन्होंने ऊपर से नीचे तक के स्टॉफ में बड़े पैमाने पर छंटनी (Layoff) की। लेकिन छंटनी की तलवार चलाने वाले एलन मस्क (Elon Musk) को शायद अब अपनी गलती का एहसास होने लगा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर (Elon Musk Twitter) ने निकाले गए कर्मचारियों में से कुछ से वापस काम पर आने की अपील की है।

एलन मस्क (Elon Musk) ट्वीटर में आते ही यहां आधी वर्कफोर्स को बाहर कर दिया। उन्होंने सबसे पहले ट्वीटर के सीईओ पराग अग्रवाल समेत तीन शीर्ष अधिकारियों की छुट्टी की। इसके बाद से वह छंटनी करते चले गए। ट्वीटर कंपनी (Elon Musk Twitter) के पूरे बोर्ड को ही फायर करने के बाद उन्होंने गत शुक्रवार को करीब 3700 कर्मचारियों की छुट्टी कर दी। इतने बड़े स्तर पर कर्मचारियों को निकालने के बाद अब उन्हें अपनी गलती का एहसास हो रहा है और उन्होंने यू-टर्न लेते हुए कुछ कर्मचारियों को वापस बुलाया है।

इसे भी पढ़ें: मीडिया का भारतीयकरण जरूरी

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट पर यकीन करें तो, Elon Musk ने ट्वीटर से निकाले गए कर्मचारियों में से कुछ कर्मचारियों से वापस काम पर आने की अपील की है। कंपनी की तरफ से छंटनी किए गए कर्मचारियों से गुजारिश की गई है कि, ‘Please Come Back।’ फिलहाल, रिपोर्ट में यह नहीं कहा गया है कि एलन मस्क (Elon Musk) ने कितने कर्मचारियों को वापस काम पर आने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें: देशी-विदेशी फूलों से महकेगा विश्वनाथ धाम

Spread the news