Bareilly News: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल गंगवार के भतीजे और ब्लॉक दमखोदा की प्रमुख के पति दुष्यंत गंगवार के खिलाफ आठ साल पहले दर्ज हुए एक मामले मे कुर्की की कार्रवाई के आदेश हुए हैं। देवरनिया पुलिस ने कुर्की का नोटिस उनके मकान पर चस्पा कर दिया है।

थाना देवरनिया के गांव दमखोदा निवासी भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री छत्रपाल गंगवार के भतीजे व दमखोदा ब्लॉक प्रमुख स्नेहलता के पति दुष्यंत गंगवार के खिलाफ एडीजे 9 के यहां से गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। देवरनिया पुलिस ने 82 सीआरपीसी का कुर्की वारंट दुष्यंत गंगवार के दमखोदा स्थित मकान पर चस्पा कर दिया है। उसकी मुनादी भी करादी है।

इसे भी पढ़ें: शफीकुर्रहमान बर्क का विवादित बयान, बोले- बढ़ेगी आवारगी

रिछा चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार ने पुलिस बल के साथ जाकर कुर्की वारंट ब्लॉक प्रमुख पति के मकान पर चस्पा कराया। उसके बाद में उसकी माइक से मुनादी भी की गई।

इसे भी पढ़ें: 8 महीने में 1875 किसानों ने की आत्महत्या

Spread the news