बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सोमवार की सुबह दयाराम पुरवा गांव के करीब सड़क किनारे पहले से खड़ी बस से पीछे से आ रही तेज रफ्तार वोल्वो बस टकरा गई। तेज रफ्तार के चलते इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 17 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। हर तरफ चीख पुकार मच गई।

सूचना पर पहुंचे तहसील व पुलिस प्रशासन ने घायलों व मृतकों को बसों से बाहर निकाला। घायलों को तत्काल सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया। जहां 12 घायलों की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें जिला ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक मृतक और घायल में अधिकत्तर बिहार प्रांत के रहने वाले हैं। दुर्घटनाग्रस्त दोनों बसें बिहार से दिल्ली जा रही थी।

बिहार से दिल्ली जा रही थी बस

पुलिस के मुताबिक वॉल्वो बस संख्या यूपी 17 एटी 1353 बिहार के जनपद सीतामढ़ी में जनकपुरी रोड पर स्थित पुपरी कस्बे से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। जो आज सुबह भोर में करीब 4 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर लोनी कटरा थाना क्षेत्र के दयाराम पुरवा गांव के पास पहले से ढाबे के किनारे खड़ी बस यूपी 81 डीटी 1580 में अनियंत्रित होकर घुस गई। यह दूसरी बस भी बिहार से दिल्ली जा रही थी। दयाराम पुरवा के पास ढाबे पर बस चालक ने गाड़ी रोक दी थी। इस बस में सवार अधिकांश यात्री वहीं खुले यूपी डाक की कैंटीन में बैठकर चाय नाश्ता कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

इसे भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की ली शपथ

मृतकों में एक महिला व बच्चा शामिल

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। ढाबे की वजह से तुरंत लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर तहसील व पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौके पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों और मृतकों के शवों को बस से बाहर बाहर निकाला गया। इस हादसे में एक महिला व एक बच्चा समेत 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों के परिजन भी घायल होने के चलते अस्पताल पहुंच गए है। इसके कारण मृतकों की पहचान होने में दिक्कत आ रही थी आधार कार्ड के आधार पर मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: मासूम को फुसलाकर बनाया हवस का शिकार

Spread the news