Draupadi Murmu Oath Ceremony: राष्ट्रपति पद का चुनाव में जीत हासिल करने के बाद एनडीएम उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) भारत की 15वीं राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली हैं। इसके साथ ही वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति (First Tribal Woman President) भी बन गई हैं। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर आदिवासी समाज के साथ हर वर्ग के लोगों में खुशी का माहौल है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में देश सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ग्रहण ली। शपथ के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। भारत के चीफ जस्टिस एनवी रमना (Chief Justice NV Ramana) उन्हें दौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई।

इसे भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू को पीएम मोदी ने घर प​हुंचकर दी बधाई

जानें कैसा रहा शपथ ग्रहण

भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार की सुबह पहले राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रंद्धांजलि दी।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक औपचारिक जुलूस में संसद भवन पहुंचे।

सुबह करीब 9:42 बजे राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में एक और औपचारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, सांसद, प्रमुख नागरिक समेत सैन्य अधिकारी शामिल हुए।

इससे पहले निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के लिए राष्ट्रपति भवन में डिनर का आयोजन किया था।

राष्ट्रपति चुनाव में 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर देश की शीर्ष संवैधानिक पद संभालने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला बनने के बाद इतिहास रच दिया है।

राष्ट्रपति मुर्मू के गृहनगर ओडिशा के रायरंगपुर में गुरुवार से ही जश्न का माहौल है। उनके शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर उनके गांव के लोगों ने भी आज कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वर्ष 2015 में झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ लेने वाली पहली महिला बनी थीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से दो बार की भाजपा के टिकट से विधायक रहीं। बीजू जनता दल ने जब भाजपा के समर्थन से ओडिशा में सरकार बनाई थी, उस समय द्रौपदी मुर्मू को नवीन पटनायक कैबिनेट में मंत्री बनाया गया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ओडिशा सरकार में परिवहन, वाणिज्य, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे मंत्रालयों को संभालने का विविध प्रशासनिक अनुभव भी है।

इसे भी पढ़ें: कानपुर में यदुकुल को मोदी का सम्बोधन

Spread the news