Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत के कई दिन बीत गए हैं। आकांक्षा दुबे सुसाइड केस (Akanksha Dubey suicide case) में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं अब आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) आत्महत्या मामले में आरोपी उसके बॉयफ्रेंड समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। समर सिंह ) Samar Singh) को शुक्रवार को गाजियाबाद कोर्ट में ही पेश किया जाएगा। इसके बाद यहां से पुलिस उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर वाराणसी लेकर आएगी।

जानकारी के मुताबिक आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) आत्महत्या मामले में आरोपी समर सिंह (Samar Singh) को पुलिस ने चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी की कार्रवाई वाराणसी पुलिस के अधिकारियों ने की है। बता दें कि आकांक्षा दुबे समर सिंह (Samar Singh) के साथ रिलेशनसिप में थी। वहीं आकांक्षा की मौत के बाद उसके परिवार ने समर सिंह पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

Akanksha Dubey

इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठे हैं। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिर्पोट में काफी विरोधाभाष है। हालांकि पुलिस ने मामले की शुरुआत में ही समर सिंह और उसके भाई को एक नोटिस जारी किया था। समर सिंह और उसका भाई संजय सिंह देश से भागने की कोशिश में थे। जिसके चलते पुलिस ने दोनों भाइयों को पहले ही लुकआउट नोटिस भेज दिया था। जिससे वह देश से बाहर न भाग सकें।

इसे भी पढ़ें: Adipurush में हनुमान जी का पोस्टर देखकर फैंस हुए गदगद

ज्ञात हो कि वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में 26 मार्च को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। आकांक्षा दुबे ने ऐसा कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है। आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उनकी मां ने सिंगर समर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। आकांक्षा की मां ने समर सिंह से खुद की जान को भी खतरा बताया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अकांक्षा दुबे की हाथ पर चोट के निशान मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: भोजपुरी गाने पर एक्ट्रेस ने मचाया धमाल

Spread the news