देवरिया: तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हुए वायु सेना के हेलिकॉप्टर में उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले वरुण सिंह भी सवार था। इस हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 अन्य सैन्य अफसरों की मौत हो गई है। वरुण सिंह एकमात्र जिंदा बचे हैं। हादसे की खबर मिलते ही वरुण सिंह के घर में कोहराम मच गया। ग्रुप कैप्टन की सलामती व शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए पूरे देश में दुआओं का दौर शुरू हो गया है।

गौरतलब है कि देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कन्हौली गांव के रहने वाले वरुण सिंह वायुसेना में ग्रुप कमांडर के पद पर हैं। मौजूदा समय में उनकी तैनाती तमिलनाडु के वेलिंग्टन में है। उनके साथ में उनकी पत्नी व बेटा-बेटी साथ में रहते हैं। उनके पिता कर्नल केपी सिंह भी आर्मी से रिटायर्ड हैं। उनके पिता मध्य प्रदेश के भोपाल में अपना घर बनावा लिया है और पत्नी के साथ वहीं पर रहते हैं। अरण सिंह के भाई तनुज सिंह नेवी में हैं। तमिलनाडु के कुन्नर में क्रैश बुधवार को क्रैश हुए वायु सेना के एमआई-17 वीएच हेलिकॉटर में वह भी सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ सवार थे। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भी जनरल बिपिन रावत के साथ कोयम्बटूर के सुलुर से वेलिंग्टन में डीएससी की तरफ जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: मान गए किसान, स्थगित हुआ किसान आंदोलन

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरुण सिंह के चाचा अखिलेश प्रताप सिंह जो क्षेत्र में थे, घटना की सूचना मिलते ही वह अपने समर्थकों के साथ अपने घर कन्हौली चले गए। अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि हेलिकॉप्टर हादसे में वरुण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सेना की तरफ से घटना की जानकारी दी गई है। वरुण की पत्नी उनके साथ अस्पताल में हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए हैं।

इसे भी पढ़ें: आफ्शां अंसारी की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

Spread the news