Mahoba News: जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्रेमी-प्रेमिका का मिलन, CCTV वीडियो हुआ वायरल
Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से स्थित जिला अस्पताल का एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती जहर खाए एक मरीज और उसकी प्रेमिका के बीच हुए घटनाक्रम ने वहां मौजूद अन्य मरीजों व उनके परिजनों को असहज कर दिया। इमरजेंसी वार्ड के अंदर दोनों के बीच हुए मेल-मिलाप की पूरी तस्वीर सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। यह मामला सामने आने के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और सुरक्षा घेरे पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।
जहर खाने के बाद भर्ती कराया गया था युवक
जानकारी के मुताबिक, कुलपहाड़ कोतवाली इलाके के सेला गांव निवासी नवल किशोर ने अज्ञात कारणों से विषैला पदार्थ निगल लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए महोबा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक का उपचार चल ही रहा था कि उसकी प्रेमिका उससे मिलने सीधे इमरजेंसी वार्ड में दाखिल हो गई। दोनों के बीच की हरकतों को देखकर वहां का माहौल अजीब हो गया।
जहरीला पदार्थ खाने के बाद महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इसी दौरान उससे मिलने पहुंची प्रेमिका और दोनों एक-दूसरे से गले मिलते और चूमते नजर आए। #Mahoba #ViralVideo #CCTVVideo pic.twitter.com/ZYoZCtK81u
— ShaShanK MisHRa (@ishashankmishra) July 28, 2026
मरीजों में असहजता, वीडियो वायरल होने पर छिड़ी चर्चा
इमरजेंसी वार्ड, जहां गंभीर मरीज जिंदगी की जंग लड़ रहे होते हैं, वहां प्रेमी-प्रेमिका की इन हरकतों से वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तीमारदारों ने अस्पताल की मर्यादा और अनुशासन पर सवाल उठाए हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट पर आते ही यह मामला इलाके में चर्चा का मुख्य विषय बन गया है।
इसे भी पढ़ें: IIT कानपुर के प्रोफेसर पर पत्नी ने दर्ज कराई FIR, वैवाहिक दुष्कर्म…
अस्पताल प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. सुरेश कुमार ने पूरे मामले की जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित और कड़े कदम उठाए जाएंगे।
हैरान करने वाली बात यह है कि अस्पताल परिसर की सुरक्षा के लिए 24 घंटे और सातों दिन पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) की टीम तैनात रहती है। 10 पूर्व फौजियों की मौजूदगी के बावजूद इमरजेंसी वार्ड तक इस तरह की घटना होना सुरक्षा प्रबंधन पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है।
इसे भी पढ़ें: सरकार युवाओं के साथ और विरोधी दल अराजक तत्वों के साथ
