कंगना रनौत के बयान पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- अकेली घूमकर दिखाओ
Rakhi Sawant Slams Kangana: बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर घिर गई हैं। हाल ही में कंगना ने सोशल मीडिया पर जेन जी (Gen Z) यानी आज के दौर की युवा लड़कियों को लेकर एक तीखी पोस्ट साझा की थी, जिस पर विवाद गहरा गया है। अब इस मुद्दे पर ड्रामा क्वीन राखी सावंत की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है और उन्होंने कंगना को आड़े हाथों लिया है।
राखी सांवत ने कंगना के लिए वीडियो जारी किया है।
भूल गयी क्या थप्पड़ खाई थी- राखी pic.twitter.com/YF3LJ2o5hR— अश्विनी सोनी (@Ramraajya) July 29, 2026
एयरपोर्ट थप्पड़ कांड की दिलाई याद
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में राखी सावंत काफी आक्रोशित नजर आ रही हैं। उन्होंने कंगना के सांसद पद और उनकी भाषा शैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि संसद में बैठकर देश की बेटियों के खिलाफ ऐसी अमर्यादित बयानबाजी शोभा नहीं देती। राखी ने सुरक्षा व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि जेड श्रेणी की सुरक्षा हटाकर अगर हिम्मत है तो कंगना अकेले सड़कों पर घूमकर दिखाएं, तब उन्हें युवाओं की ताकत का अंदाजा होगा। इतना ही नहीं, उन्होंने कंगना को अतीत में एयरपोर्ट पर पड़ी थप्पड़ की घटना की भी याद दिलाई।
इसे भी पढ़ें: Mahoba News: जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्रेमी-प्रेमिका का मिलन
यूजर्स और Gen Z का मिला जबरदस्त साथ
राखी सावंत का यह आक्रामक और बेबाक अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स, खास तौर पर जेन जी युवाओं को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग राखी के इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और उनके समर्थन में हार्ट व फायर जैसे इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि देश की लड़कियों के हक में आवाज उठाकर राखी ने बिल्कुल सही किया है।
इसे भी पढ़ें: IIT कानपुर के प्रोफेसर पर पत्नी ने दर्ज कराई FIR, वैवाहिक दुष्कर्म…
