होटल में दोस्त के साथ पकड़ी गई पत्नी, सोशल मीडिया पर हंगामें का वीडियो वायरल
Agra News: ताजनगरी आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहदरा इलाके में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को अपने ही जिगरी दोस्त के साथ एक होटल में रंगे हाथों पकड़ लिया। दोपहर लगभग 3 बजे बुर्का पहने महिला अपने प्रेमी के साथ डीपी होटल के रिसेप्शन पर कमरा बुक कराने पहुँची थी। इसी दौरान पीछे से आए पति की नजर दोनों पर पड़ गई। दोस्त और पत्नी को एक साथ देखकर आगबबूला हुए पति ने रिसेप्शन पर ही हंगामा शुरू कर दिया।
यूपी के आगरा में एक पति ने अपनी पत्नी को, जो बुर्का पहने हुए थी और जिसके साथ उसकी शादी को 14 साल हो चुके थे, एक होटल के कमरे में अपने दोस्त आरिफ़ के साथ पकड़ा।
उसने बाहर निकलकर उनसे सवाल-जवाब किए, दोनों पर धोखा देने का आरोप लगाया और पत्नी से झगड़ा किया, जिसके जवाब में पत्नी ने… pic.twitter.com/jBHjlfN3p0
— ocean jain (@ocjain4) July 25, 2026
मारपीट देख रफूचक्कर हुआ प्रेमी
होटल के अंदर ही पति, पत्नी और प्रेमी के बीच तीखी बहस और कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख होटल स्टाफ ने बीच-बचाव कर तीनों को परिसर से बाहर निकाल दिया। बाहर निकलते ही मामला बढ़ता देख प्रेमी मौका पाकर फरार हो गया। इसके बाद पति अपनी पत्नी को खींचकर सड़क पर ले आया और भला-बुरा कहने लगा। आसपास के लोगों ने जब बीच-बचाव की कोशिश की तो पति ने कहा कि अच्छा हुआ वक्त रहते उसे इस धोखे के बारे में पता चल गया।
इसे भी पढ़ें: जनआंदोलन के आगे फिर झुकी सरकार
3 महीने से मायके में रह रही थी पत्नी
पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी पिछले तीन महीनों से मायके में रह रही थी और उसे जान से मारने की धमकियाँ भी दे रही थी। इस पूरे ड्रामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। घटना को लेकर ट्रांसयमुना थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की प्राथमिक जाँच की जा रही है, जिसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: एक धर्मेंद्र प्रधान ही काफी हैं…
