सना खान का इमोशनल वीडियो वायरल, बोलीं- अपनी कब्र की तैयारी खुद करो
Newschuski Digital Desk: चकाचौंध भरी ग्लैमर इंडस्ट्री को अलविदा कहकर अध्यात्म और इस्लाम की राह चुनने वाली पूर्व अभिनेत्री सना खान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो के जरिए सना ने अपने प्रशंसकों और आम लोगों को जीवन और मृत्यु से जुड़ा एक बेहद गंभीर और आंखें खोल देने वाला संदेश दिया है।
उन्होंने हर किसी को आगाह करते हुए सलाह दी है कि इंसान को अपनी ‘कब्र और आखिरत’ की तैयारियां खुद जीते जी शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि मौत के बाद कोई किसी का नहीं होता।
View this post on Instagram
वायरल वीडियो में सना खान कहती नजर आ रही हैं, आपको क्या लगता है कि आपके दुनिया से जाने के बाद आपकी औलाद, आपके रिश्तेदार, आपके घरवाले या दोस्त आपके लिए कुरान पढ़-पढ़कर दुआएं मांगेंगे? भला वह औलाद आपके लिए कुरान क्या पढ़ेगी, जो आपके जीते जी आपके कहने पर नमाज तक नहीं पढ़ती?
वे रिश्तेदार आपके लिए क्या दुआ करेंगे, जिनके साथ दुनियावी झगड़े ही कभी खत्म नहीं होते? और वे दोस्त आपके लिए सूरह फातिहा क्या पढ़ेंगे, जिनके सामने अगर आप दीन की बात कर लें, तो वे आपका मजाक उड़ाने लगते हैं? सना ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि अब खुलासे और वफादारी का जमाना चला गया है और कयामत नजदीक है। जब लोग जिंदा इंसानों को भूल जाते हैं, तो मरने के बाद कौन किसे याद रखता है? इसलिए अपनी तैयारी आज से ही करें।
View this post on Instagram
सना खान के इस वैराग्य और सीख से भरे वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में अपनी सहमति जता रहे हैं। बता दें कि सना खान ने साल 2020 में अचानक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ने का एलान कर सबको चौंका दिया था।
इसे भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो से जताया प्यार
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा था कि वह अब इंसानियत और अल्लाह के बताए रास्ते पर चलना चाहती हैं। इसी साल उन्होंने गुजरात के मशहूर इस्लामिक स्कॉलर और बिजनेसमैन मुफ्ती अनस सैयद से निकाह किया था। आज सना एक सफल यूट्यूब चैनल चलाती हैं, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और दो प्यारे बेटों की मां हैं।
इसे भी पढ़ें: उर्फी जावेद ने किया धर्म परिवर्तन, नया नाम रीता भारद्वाज
