मैं ठाकुर हूं वाली बैंककर्मी के साथ फिर छेड़छाड़, ई-रिक्शा में पैर और कुर्ते में डाला हाथ

main thakur hoon viral video

Kanpur News: वही शहर, जहां मैं ठाकुर हूं (Main Thakur Hoon) बोलकर सुर्खियों में आईं महिला बैंककर्मी अब छेड़छाड़ की एक नई घटना का शिकार हुई हैं। ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय ई-रिक्शा के अंदर एक युवक ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। आरोप है कि सामने की सीट पर बैठे युवक ने पहले उनके दो पैरों के बीच अपना पैर डाला, फिर जांघ पर हाथ रखा और कुर्ते के अंदर हाथ डालने की कोशिश की। हालांकि बैंककर्मी ने आनन-फानन में उसकी पिटाई कर दी और इस घटना का एक सात सेकेंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

दस सेकेंड में बढ़ी हरकतें, पहले सोचा गलती से हुआ होगा

पीड़िता ने बताया कि वह परेड चौराहे से मेट्रो जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई थीं। उनके बगल में एक आंटी थीं और सामने मुस्लिम युवक बैठा था। शुरू में उसने पैरों के बीच पैर डाला तो उन्होंने सोचा कि शायद गलती से हुआ है, लेकिन महज दस सेकेंड बाद उसने जांघ पर हाथ रख दिया और कुर्ते के अंदर हाथ डालने की कोशिश कर दी। यह देखते ही बैंककर्मी का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने युवक को धक्का दिया, थप्पड़ जड़े और मुक्कों से बौछार कर दी। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने यह भी बताया कि यह घटना मुस्लिम बहुल इलाके में हुई, जिसके चलते वह ज्यादा कुछ बोलने से बचीं।

विरोध करने पर उत्पीड़क युवक ने कोई पछतावा नहीं दिखाया, बल्कि उल्टा बैंककर्मी को ही सबक सिखाने की कोशिश की। उसने कहा, तुम्हें बैठने की तमीज नहीं है। इस पर पीड़िता ने करारा जवाब देते हुए कहा कि यह वही लोग हैं जो अपने घर की बहू-बेटियों को बुर्के में कैद रखते हैं ताकि उनकी शक्ल तक कोई न देख सके, लेकिन दूसरे के घर की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने में देर नहीं लगाते। उन्होंने इसे सेक्यूलर सोच पर करारा तमाचा बताया और लोगों से अपनी पहचान को मजबूत करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के होटल में लगी आग से एक ही परिवार के 8 सदस्यों समेत 21 की मौत

सात सेकेंड का वीडियो वायरल, और फुटेज आने का दावा

बैंककर्मी ने घटना के बाद का एक सात सेकेंड का वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वह एक युवक को गालियां देती हुई दिख रही हैं। पृष्ठभूमि में लोगों की आवाजें आ रही हैं कि ‘क्या हो रहा है, इधर आओ।’ लेकिन आरोपी युवक बिना किसी की बात सुने वहां से भाग निकलता है। पीड़िता ने दावा किया है कि उनके पास ई-रिक्शा के अंदर हुई अश्लील हरकतों की पूरी वीडियो भी मौजूद है, जिसे वह जल्द ही सार्वजनिक करेंगी।

इसे भी पढ़ें: कोहली की टीम ने फिर दिखाया विराट दम, पर महफिल लूट ले गए वैभव

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...